ESB वन स्टेट वन एग्जाम फीस पर क्या करेगा, सेंटर भी दूर नहीं आए इसके लिए यह उठा रहा कदम, SI व अन्य भर्ती पर यह बोले
Sanjay Gupta | Oct 06, 2024, 15:10 IST
the sootr
ईएसबी ने वन स्टेट वन एग्जाम फीस की मांग का समर्थन किया है, लेकिन यह शासन का नीतिगत फैसला है। परीक्षा केंद्रों और उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों को निर्देशित किया गया है।
कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी), भोपाल मप्र में भर्ती के लिए सबसे बड़ी परीक्षा नोडल एजेंसी है। हर साल 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार विविध परीक्षाओ में शामिल होते हैं। लेकिन हर परीक्षा फार्म के लिए अलग फीस लगती है। द सूत्र लगातार अभियान चल रहा है कि जब वन नेशन वन इलेक्शन की बात हो सकती है तो बेरोजगार युवाओं के हित में वन स्टेट वन एग्जाम फीस क्यों नहीं हो सकती है? जबकि विधानसभा चुनाव 2023 के समय तो यह प्रावधान लागू हुआ, लेकिन चुनाव बीतने के बाद यह प्रावधान आगे नहीं बढ़ाया गया। इस अभियान को हजारों युवाओं का साथ द सूत्र को मिल रहा है। इस मामले में और युवाओं के अन्य मुद्दों को लेकर द सूत्र ने ईएसबी के डायरेक्टर आईएएस साकेत मालवीय से भी टेलीफोनिक चर्चा की।
सवाल-
यह विशुद्ध रूप से शासन स्तर पर होने वाली नीतिगत फैसला है। ईएसबी बोर्ड में लाकर इसे पास करता है, लेकिन बोर्ड में फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव अभी नहीं बना है। लेकिन शासन जैसा आदेश देगा, ईएसबी वैसा करने के लिए तैयार रहता है।
हां कुछ ऐसी शिकायतें आई थी, ईएसबी के साफ्टवेयर में ट्रांसपेरेंसी से परीक्षा सेंटर दिया जाता है, इसमें प्राथमिकता भी पूछी जाती है। लेकिन किसी कारण से जब यह परीक्षा सेंटर नहीं मिल पाते हैं तो साफ्टवेयर अपने हिसाब से ही अन्य सेंटर अलॉट कर देता है। लेकिन इस बार शिकायतें आने के बाद आईटी एक्सपर्ट को बोला है कि वह इस पर काम करें, ताकि उम्मीदवार को उसके मांगे गए सेंटर या पास के सेंटर ही मिले।
एक परीक्षा में यह मामला आया था। इस पर आगे और बारीक अध्ययन कर काम करने के लिए बोला हुआ है। प्रतिस्पर्धा काफी अधिक है और एक-एक अंक मायने रखता है। हर पाली में परीक्षा देने वाले को बराबरी का मौका रहना ही चाहिए, विशेषज्ञों को बोला है कि इस पर अधिक ध्यान रखें और बारीक से बारीक बातों पर काम करें।
ये भी खबर पढ़िए... राऊ विधायक मधु वर्मा पूरी तरह स्वस्थ, आईसीयू से आए बाहर अस्पताल से इस दिन हो रहे डिस्चार्ज
इस संबंध में टेंडर हुए हैं और पूरी प्रक्रिया करते हुए इस साल के अंत तक नई एजेंसी आ जाएगी।
हम केवल परीक्षा एजेंसी है, जैसा भी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी आती है और भर्ती का बोलते हैं, विज्ञप्ति निकाली जाती है। एसआई को लेकर अभी हमारे पास कोई जानकारी नहीं आई है।
मैंने अभी वही कहा कि ईएसबी परीक्षा कराने वाली नोडल एजेंसी है। जैसे-जैसे विभागों से जो जानकारी आती है, हम भर्ती विज्ञापन जारी कर परीक्षा कराते हैं।
सवाल- वन नेशन वन फीस पर क्या करेगा ईएसबी?
सवाल- परीक्षा सेंटर सब इंजीनियर परीक्षा में बहुत दूर आए हैं?
सवाल- परीक्षा में आंसर गलत होने की बात आई थी हाईकोर्ट केस गया
ये भी खबर पढ़िए... राऊ विधायक मधु वर्मा पूरी तरह स्वस्थ, आईसीयू से आए बाहर अस्पताल से इस दिन हो रहे डिस्चार्ज
सवाल- क्या परीक्षा कराने की ऑनलाइन एजेंसी बदली जा रही है?
सवाल- एसआई की भर्ती सात सालों से नहीं आई
सवाल- परीक्षा कैलेंडर में काफी कम भर्ती है अभी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गोवाहाटी में पटका
By Arun Tiwari
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
By Amresh Kushwaha
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
By Atul Dwivedi
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
By Mukesh Sharma
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
By Harrison Masih
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
By Arun Tiwari