ESB की शिक्षक भर्ती परीक्षा में गणित का रिजल्ट फिर बनेगा, हाईकोर्ट में मंडल ने एक सवाल गलत माना

Jitendra Shrivastava | May 23, 2024, 20:52 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

ईएसबी ने खुद ही शपथपत्र देकर गलती मान ली और कहा कि हम इस आंसर को ठीक कर लेंगे। मुख्य याचिकाकर्ता पुनीत शुक्ला और धीरज सोनी ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता मेजर केसी घिल्डियाल द्वारा हमने अपना पक्ष रखा था...

संजय गुप्ता, INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (PSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2023 प्री के दो सवालों के गलत होने का मामला अभी सामने ही आया था कि अब कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा फरवरी 2024 में जारी किए गए उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 के रिजल्ट में भी लापरवाही सामने आ गई है।

गणित विषय का रिजल्ट होगा रिवाइज्ड

शिक्षक भर्ती परीक्षा में गणित विषय के लिए बैठे उम्मीदवारों ने पात्रता परीक्षा के गणित प्रश्नपत्र के एक सवाल लेकर आपत्ति ली थी और कहा था कि इसका आंसर गलत बताया गया है। कुल 100 प्रश्न थे, इसमें से विविध आपत्तियों के बाद ईएसबी ने 20 प्रश्न पहले ही डिलीट कर दिए लेकिन इस आंसर को नहीं बदला था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट जबलपुर में लगा। इसमें खुद ईएसबी ने ही शपथपत्र देकर गलती मान ली और कहा कि हम इस आंसर को ठीक कर लेंगे। मुख्य याचिकाकर्ता पुनीत शुक्ला और धीरज सोनी ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता मेजर केसी घिल्डियाल द्वारा हमने अपना पक्ष रखा था। ईएसबी ने शपथपत्र देकर अपनी गलती मान ली।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस

जून अंत तक फिर आएगा रिजल्ट

हाईकोर्ट में ईएसबी ने कहा कि इस आंसर को हम जून के दूसरे सप्ताह तक ठीक कर फिर परीक्षण कर लेंगे। ईएसबी के इस शपथपत्र के बाद हाईकोर्ट ने जून 2024 के अंत तक फिर से गणित विषय की रिजल्ट जारी करने के आदेश जारी कर दिए। पात्रता परीक्षा में गणित विषय के लिए 18 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसमें करीब 1300 उम्मीदवार सफल घोषित हुए थे।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • शिक्षक भर्ती परीक्षा
  • हाईकोर्ट
  • ESB
  • गणित विषय की रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई