EWS के अभ्यर्थियों को राज्य सेवा परीक्षा की उम्र सीमा में छूट, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
Sanjay Sharma | Feb 27, 2026, 23:40 IST
ews candidates
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने EWS अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी। इस फैसले से वे 2026 की राज्य सेवा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उच्च न्यायालय की इंदौर बेंच ने याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत दी।
News in Short
- राज्य सेवा आयोग की परीक्षा में EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट का मामला पहुंचा हाईकोर्ट।
- याचिकाकर्ताओं के वकील ने दूसरे राज्यों में EWS कैटेगरी को मिलने वाली छूट के आधार पर मांगी राहत ।
- 40 साल से अधिक आयु होने के कारण याचिकाकर्ता हो रहे थे राज्य सेवा परीक्षा की पात्रता से बाहर।
- हाईकोर्ट बेंच इंदौर में सुनवाई के बाद याचिकाकर्ताओं के वकील की दलीलों के आधार पर दी अंतरिम राहत।
- सरकार और एमपीपीएससी को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में सुनवाई सूचीबद्ध करने दिए निर्देश।
News in Detail
राज्य सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी थी। जबकि 3000 रुपए लेट फीस के साथ 16 फरवरी और लेट फीस 25 हजार रुपए के साथ एक अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं।
राज्य सेवा परीक्षा में एससी, एसटी एवं ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। यानी 45 साल की उम्र तक इस कैटेगरी के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए अनारक्षित और EWS कैटेगरी के अभ्यर्थी 40 वर्ष की आयु तक ही पात्र हैं। EWS कैटेगरी के अभ्यर्थी आयु सीमा में छूट की मांग लेकर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच पहुंचे थे।
EWS
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 केस आखिरकार हुआ लिस्ट, शेड्यूल मंजूरी का इंतजार
आयोग के वकील ने भी पेश किए तर्क
हाईकोर्ट से दोनों याचिकाकर्ताओं को उम्र सीमा में एससी, एसटी और ओबीसी की तरह छूट देने की मांग की। उन्होंने तर्क भी पेश किए। इस पर एमपीपीएससी की ओर से डिप्टी एडवोकेट जनरल सुदीप भार्गव ने विरोध किया। उन्होंने कहा डिवीजन बेंच से EWS कैटेगरी को उम्रसीमा में छूट देने का मामला सुना जा चुका है। वहां से EWS को छूट नहीं दी गई है।
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस का केस लिस्ट, लेकिन परीक्षा अब प्री 2026 के बाद ही संभव
दूसरे राज्यों में छूट के आधार पर मिली राहत
राज्यों की प्रशासनिक सेवा के अलग नियम होते हैं और इन परीक्षाओं के लिए छूट दे सकते हैं। उन्होंने कहा देश के कई राज्यों में EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी गई है। अधिवक्ता चौहान ने हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं में दी गई छूट के उदाहरण भी पेश किए।
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस के लिए आयोग कितना करेगा इंतजार, यह तय किया प्रस्ताव
62 घंटे की कार्यवाही के बाद एमपी विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
सरकार और एमपीपीएससी को नोटिस
हाईकोर्ट ने यह राहत अंतरिम रूप से दी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार और एमपीपीएससी को नोटिस जारी कर चार सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश भी दिया है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA