स्विगी के डिलीवरी बॉय ने यूट्यूब से सीखी ट्रिक, फिर घर में बना डाली नकली नोट की फैक्ट्री

Rohit Sahu | May 04, 2025, 10:03 IST
Share
fake notes bhopal
fake notes bhopal

भोपाल में स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले एक युवक ने यूट्यूब से नकली नोट बनाना सीखा। इसके बाद उसने अपने घर में 50-100 के नोट का सेटअप लगा लिया।

भोपाल का 42 वर्षीय जाकिर खान को फेर्जी नोट छापने और उन्हें ग्राहकों को थमाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जाकिर स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। उसने नोट बनाने का तरीका yotube से सीखा। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो हैरान रह गई। आरोपी ने पूरा सेटअप अपने घर में लगाया हुआ था। यही नहीं वह न सिर्फ नकली नोट बना रहा था बल्कि मार्केट में खफा भी रहा था।

ऐसे खपाए नोट

रात में जब ग्राहक खुले पैसे मांगते, तो वह मौके का फायदा उठाकर 50 और 100 रुपये के नकली नोट थमा देता। पुलिस ने निशातपुरा इलाके से उसे गिरफ्तार किया और उसकी स्कूटी की डिग्गी से 13,400 के नकली नोट बरामद किए, जो सभी एक ही सीरियल नंबर के थे।
आरोपी ने कबूल किया कि वह 40 हजार के फेक नोट पहले ही खपा चुका, पुलिस पूछताछ में जाकिर ने माना कि वह अब तक लगभग 40,000 के नकली नोट बाजार में चला चुका है। सभी नोट इतने सफाई से छापे गए थे कि पहली नजर में असली लगते थे।

घर से मिला नकली नोट छापने का सेटअप

जाकिर के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक कलर प्रिंटर (Color Printer), ग्रीन फॉइल (Green Foil), स्केल, पेंसिल और दोनों तरफ प्रिंट किए गए सैकड़ों नकली नोट के सैंपल पेपर बरामद हुए। उसने कबूल किया कि यह तकनीक उसने यूट्यूब से सीखी और घर को ही छपाई केंद्र बना लिया।

यह भी पढ़ें...मास्टरमाइंड आंटी...नकली गहनों पर सोने की परत चढ़ाकर ले गई लाखों का सोना

पारिवार का भी आपराधिक बैकग्राउंड

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि जाकिर का पिता भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। गौतमनगर थाने में उस पर ट्रक काटकर कबाड़ में बेचने का केस दर्ज है। पुलिस को शक है कि जाकिर किसी अपराधी गिरोह के संपर्क में था, और अब उसके मोबाइल की CDR (Call Detail Record) निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें...ग्वालियर आ रहा था साइबर ठगी का पैसा, बैंक मैनेजर ने बिगाड़ दिया खेल

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

नकली नोट कांड | नकली नोट का कारोबार | यू-ट्यूब से सीखा नकली नोट बनाना | नकली नोटों का बड़ा खुलासा | Bhopal | MP News

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • Bhopal
  • यू-ट्यूब से सीखा नकली नोट बनाना
  • नकली नोट
  • नकली नोट कांड
  • नकली नोट का कारोबार
  • जाकिर खान
  • नकली नोटों का बड़ा खुलासा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती