न डिग्री, न UPSC, एआई से बना फर्जी IAS, जीवनसाथी पर महिला डॉक्टर से ठगे तीन लाख

Aman Vaishnav | Aug 14, 2026, 09:35 IST
Share
एआई से बना फर्जी आईएएस
एआई से बना फर्जी आईएएस

संजय कुमार नाम के युवक ने खुद को IAS Officer बताकर अपने झूठ के जाल में एक महिला डॉक्टर को फंसाया। महिला डॉक्टर से करीब 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोपी AI से फोटो एडिट करके खुद को धार में पदस्थ SDM बताता था।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भदोही के संजय कुमार ने खुद को आईएएस अफसर बताया।
  • उसने एआई से फर्जी तस्वीरें भी बनाईं।
  • इसके बाद जीवनसाथी डॉट कॉम पर एक महिला डॉक्टर से दोस्ती की।
  • मदद के नाम पर डॉक्टर से 3 लाख रुपए ठग लिए।
  • नरसिंहपुर पुलिस ने उसे वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है।
आजकल सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों को चूना लगाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

यहां यूपी के भदोही जिले के रहने वाले संजय कुमार ने बिना किसी डिग्री और परीक्षा पास किए खुद को IAS अफसर (फर्जी आईएएस अधिकारी) बना लिया।

संजय कुमार AI की मदद से अपनी तस्वीरें एडिट करता था। वह खुद को बड़े सरकारी अफसरों, सरकारी दफ्तरों और बड़े कार्यक्रमों में बैठा हुआ दिखाता था।

इन तस्वीरों को देखकर कोई भी आसानी से धोखे में आ सकता था। इसी फर्जी पहचान के दम पर उसने जीवनसाथी डॉट कॉम पर नरसिंहपुर की एक महिला डॉक्टर से पहचान बढ़ाई।

मदद के बहाने ऐंठे 3 लाख

महिला डॉक्टर को अपनी बातों के जाल में फंसाकर आरोपी ने खुद को धार जिले में SDM के पद पर तैनात बताया। उसने दावा किया कि उसने MBBS, MD और DM की पढ़ाई की है।

इसके बाद उसका चयन UPSC में हुआ और उसे एमपी कैडर मिला। जब महिला डॉक्टर को उस पर भरोसा हो गया, तो आरोपी ने मदद के नाम पर उनसे लगभग तीन लाख रुपए ले लिए।

शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में

जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो महिला डॉक्टर ने 10 अगस्त को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। संजय के जीवनसाथी डॉट कॉम अकाउंट और सोशल मीडिया प्रोफाइल की तकनीकी जांच की गई।

इसी बीच धार प्रशासन से भी जानकारी मांगी गई। प्रशासन ने साफ किया कि इस नाम का कोई अधिकारी वहां पदस्थ नहीं है। इससे साफ हो गया कि संजय की पूरी कहानी झूठी थी।



पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संजय को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उसने महीनों तक यह फर्जी पहचान चलाई।

बैंक खाते और मोबाइल की जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब संजय के बैंक खातों की जांच कर रही है। उसका मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण भी खंगाले जा रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट की भी गहराई से पड़ताल हो रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या संजय ने इस फर्जी पहचान से किसी और को भी निशाना बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एक विशेष टीम बनाई है। यह टीम मामले की हर परत को खंगालेगी।

मैट्रिमोनियल फ्रॉड से कैसे बचें

बता दें कि ऐसे मामले अब आम होते जा रहे हैं। मैट्रिमोनियल साइट पर मिलने वाले किसी भी व्यक्ति की सरकारी नौकरी का दावा हमेशा आधिकारिक जरिए से जांचना चाहिए।

किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग संबंधित जिले की वेबसाइट या कार्यालय से कन्फर्म की जा सकती है।

पैसों का लेनदेन शुरुआती दोस्ती में करने से बचना चाहिए। तस्वीरों और दस्तावेजों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। शक होने पर तुरंत नजदीकी थाने से संपर्क करना सही कदम है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भारत में रोजाना एक लाख से ज्यादा साइबर अटैक, एक छोटी सी गलती से बन रहे शिकार

एमपी, सीजी और राजस्थान की सरकारी योजनाओं पर साइबर अटैक, विदेश में बिक रहा डेटा

एमपी में साइबर क्राइम यूनिट का बुरा हाल, एक इंस्पेक्टर के भरोसे 104 पेंडिंग केस

सावधान! साइबर ठगों के हाथ लगा नया हथियार, राम मंदिर के नाम पर कर रहे ठगी

Tags:
  • धार
  • सोशल मीडिया
  • आईएएस अफसर
  • जीवनसाथी
  • महिला डॉक्टर
  • मैट्रिमोनियल साइट
  • फर्जी आईएएस अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा