नकली इनकम टैक्स अफसर बनकर 1.35 करोड़ की लूट, पुलिस ने ऐसे आरोपियों को दबोचा
Aman Vaishnav | Mar 17, 2026, 14:54 IST
fake income tax officers robbery dhar arrest
धार जिले के बाग में एक ठेकेदार के घर बड़ी लूट हुई थी। लुटेरों ने नकली इनकम टैक्स अफसर बनकर एक करोड़ से ज्यादा का माल लूटा था। इस पूरे मामले को जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।
धार में 13 मार्च को ठेकेदार राजकुमार मालवी के घर कुछ लोग फर्जी आईटी अफसर बनकर आए थे। लुटेरों ने राजकुमार के घर से सोने के आभूषण और नकदी की लूट की थी। पुलिस ने तीन दिन में इस मामले का खुलासा कर लिया है। साथ ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वहीं कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार ये लूट एक अंतरराज्यीय गिरोह ने की थी। इस गिरोह ने पहले खंडवा में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था।
![764882e2-d28]()
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए गहने, नगदी और 1 करोड़ 35 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। साथ ही एक अर्टिगा कार भी जब्त की है। इस वारदात का मुख्य आरोपी शहजाद खान है, जो बेरछा थाना इलाके का रहने वाला है।
देवास का नरसिंह बघेल असल में धार का रहने वाला है। उसकी दोस्ती मनावर के दिनेश और बाग के रमेश मोरी से हुई थी। नरसिंह ने इन दोनों को मिलाकर रेड के बहाने लूट का प्लान बनाया और इलाके के कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटाई।
फिर दिनेश ने अपने दोस्तों आबिद और अय्युब से बात की और सबने मिलकर तय किया कि नकली इनकम टैक्स, सीबीआई और पुलिस की टीम बना कर रेड करेंगे ताकि असल में डकैती की वारदात को अंजाम दिया जा सके।
इस योजना के तहत, पीड़ित डर के मारे किसी को भी कुछ नहीं बताएगा और इस तरह से वे कभी पकड़े नहीं जाएंगे। दिनेश ने अय्युब शाह और आबिद पेंटर के जरिए ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर में सोना और पैसा होने की जानकारी नरसिंह और दिलीप को दी।
इसके बाद नरसिंह ने सारी डिटेल शहजाद को दी, और शहजाद ने अपनी टीम के साथ मिलकर नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर राजकुमार मालवीय के घर लूट को अंजाम दिया।
![229b86bf-ba5]()
योजना के बाद बीते शुक्रवार 13 मार्च को दिन के समय बाग में एक काली स्कॉर्पियो से 5 लोग पहुंचे। ये लोग खुद को इनकम टैक्स अफसर बता रहे थे। घर में घुसते ही वे फाइलों को इधर-उधर करने लगे और फिर अलमारी की चाबियां मांगी। जब राजकुमार मालवी और उनकी पत्नी ने चाबियां दे दीं, तो उन्होंने अलमारी खोलकर गहनों निकाल लिए।
इसके बाद इन लोगों ने दूसरी मंजिल की तलाशी लेने की बात कहकर राजकुमार, उनकी पत्नी और घर में काम करने वाली महिला को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद सोने के गहने चार लाख रुपए नकद और मोबाइल लूटकर घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए थे।
ये खबरें भी पढ़िए...
धार के बाग में फिल्मी स्टाइल में 90 लाख से अधिक की लूट, सोना और नकदी लेकर फरार
उज्जैन सिंहस्थ से पहले फर्जी बाबाओं की होगी तलाशी, अखाड़ा परिषद में चलेगा कालनेमि अभियान
इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार, ड्रीमगर्ल फिल्म देखकर बना ठग
एमपी न्यूज: भोपाल निगम में करोड़ों का बिल घोटाला: हार्ड डिस्क खोलेगी फर्जीवाड़े के राज!
वहीं कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार ये लूट एक अंतरराज्यीय गिरोह ने की थी। इस गिरोह ने पहले खंडवा में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था।
764882e2-d28
1 करोड़ 35 लाख रुपए का सामान बरामद
ऐसे बनाई लूट की योजना
फिर दिनेश ने अपने दोस्तों आबिद और अय्युब से बात की और सबने मिलकर तय किया कि नकली इनकम टैक्स, सीबीआई और पुलिस की टीम बना कर रेड करेंगे ताकि असल में डकैती की वारदात को अंजाम दिया जा सके।
इस योजना के तहत, पीड़ित डर के मारे किसी को भी कुछ नहीं बताएगा और इस तरह से वे कभी पकड़े नहीं जाएंगे। दिनेश ने अय्युब शाह और आबिद पेंटर के जरिए ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर में सोना और पैसा होने की जानकारी नरसिंह और दिलीप को दी।
इसके बाद नरसिंह ने सारी डिटेल शहजाद को दी, और शहजाद ने अपनी टीम के साथ मिलकर नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर राजकुमार मालवीय के घर लूट को अंजाम दिया।
229b86bf-ba5
इनकम टैक्स अफसर बताकर बनाया बंधक
इसके बाद इन लोगों ने दूसरी मंजिल की तलाशी लेने की बात कहकर राजकुमार, उनकी पत्नी और घर में काम करने वाली महिला को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद सोने के गहने चार लाख रुपए नकद और मोबाइल लूटकर घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए थे।
धार के एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि आरोपियों ने पहले खंडवा जिले में फिर धार जिले के बाग में चोरी की थी। पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को पकड़ा है जबकि 6 अभी भी फरार हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों से 1 करोड़ 35 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।
धार के बाग में फिल्मी स्टाइल में 90 लाख से अधिक की लूट, सोना और नकदी लेकर फरार
उज्जैन सिंहस्थ से पहले फर्जी बाबाओं की होगी तलाशी, अखाड़ा परिषद में चलेगा कालनेमि अभियान
इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार, ड्रीमगर्ल फिल्म देखकर बना ठग
एमपी न्यूज: भोपाल निगम में करोड़ों का बिल घोटाला: हार्ड डिस्क खोलेगी फर्जीवाड़े के राज!
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman