हरदा में नकली किन्नर का भंडाफोड़, असली किन्नरों ने कर दिया मुंडन

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 26, 2025, 17:12 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। सिराली थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव में एक युवक 'गोलू' ने किन्नर बनकर बधाई के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे असली किन्नरों ने गोलू का सिंर मुंडवा दिया।

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक युवक नकली किन्नर बनकर लोगों से बधाई के नाम पर पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, 'गोलू' नाम का यह युवक सिराली थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव पहुंचा और एक परिवार से 5 हजार रुपए की बधाई मांगने लगा। उसकी हरकतों पर शक होने पर ग्रामीणों ने असली किन्नरों को मौके पर बुला लिया।

असली किन्नरों ने युवक की पोल खोल दी और फिर उसे ऑटो में बैठाकर पुलिस थाने ले जाया गया। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को असली किन्नरों ने उस्तरे से सिर मुंडवा दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Harda Blast के बाद भी नहीं जागी सरकार | अब Indore में हो गया ब्लास्ट

उस्तरे से मुंडवा दिया सिर

असली किन्नर गोलू को ऑटो में बैठाकर पुलिस थाने ले गए। इस दौरान एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक के दोनों हाथ बंधे हुए नजर आ रहे हैं और एक व्यक्ति उसका सिर उस्तरे से मुंडवा रहा है।

कई दिनों से थी तलाश

वहां मौजूद असली किन्नरों ने कहा कि गोलू उनके समुदाय को बदनाम कर रहा था। वह कभी किसी से 11 हजार, तो कभी 21 हजार रुपए की मांग करता था और जब उसे पैसे नहीं मिलते, तो लोगों को बददुआएं देता था। किन्नरों ने यह भी बताया कि वे काफी समय से उसकी तलाश में थे।

ये खबर भी पढ़ें : Sootrdhar: Harda Blast,कौन अफसर बचेंगे...कौन नपेंगे ? देखिए The Sootr की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

लोगों से मांगता था बधाई

वीडियो में असली किन्नर बता रहे हैं कि कुछ असामाजिक लोग किन्नर बनकर लोगों से बधाई मांगने जाते हैं, और जब उन्हें बधाई नहीं मिलती तो वे बद्दुआ देने लगते हैं। ऐसे लोग चोरी जैसी घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। बताया जा रहा है कि इस युवक का नाम गोलू है, जो कभी खुद को टिमरनी का तो कभी बैतूल का निवासी बताता है।

असली किन्नरों की बदनामी

किन्नरों का कहना है कि ऐसे फर्जी लोग जजमानों के साथ अभद्रता करते हैं, जिससे असली किन्नरों की बदनामी होती है। वीडियो में युवकों ने जब उस युवक से पूछा कि वह ऐसा काम क्यों कर रहा है, तो उसने जवाब दिया कि मजबूरी में ऐसा करना पड़ रहा है क्योंकि उसका पैर टूटा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : Harda KVS Recruitment 2025 : फिर निकली एमपी केवीएस में भर्ती, कल है लास्ट डेट

जिम्मेदारों ने कहा

मामले की जांच चल रही है

सिराली थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया, कुछ लोग एक युवक को लेकर थाने पहुंचे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी एकत्रित की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Harda पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ितों को पुलिस ने रोका | पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप

उचित कार्रवाई करेंगे

वीडियो वायरल होने के बाद हरदा के एसपी अभिनव चौकसे ने कहा, मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • वीडियो
  • गांव
  • बधाई
  • हरदा
  • किन्नर
  • फर्जी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि