इंदौर में फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी ने निवेश के नाम पर ठगे 60 लाख रुपए
Sanjay Gupta | Nov 29, 2024, 12:07 IST
share trading scam
इंदौर में डिजिटल अरेस्ट के साथ ही शेयर बाजार में निवेश के नाम पर अलग-अलग फर्जी शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म द्वारा ठगी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे ही ताजा मामले में 60 लाख की धोखाधड़ी हुई है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में।
इंदौर में डिजिटल अरेस्ट के साथ ही शेयर बाजार में निवेश के नाम पर अलग-अलग फर्जी शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म द्वारा ठगी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। यह प्लेटफॉर्म कुछ समय के लिए चलते हैं। इसमें ठगी करने वाले लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराते हैं और फिर प्लेटफॉर्म बंद कर राशि लेकर गायब हो जाते हैं। अब ऐसे ही ताजा मामला में 60 लाख की धोखाधड़ी हुई है।
जवाहर मार्ग निवासी कपिल पिता नरेंद्र बिंजवा ने सेंट्रल कोतवाली थाने में इसे लेकर शिकायत कराई है। इसमें पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत केस दर्ज किया है।
फरियादी ने बताया कि मैंने जानकारी निकाली तो पता चला कि मुझे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निवेश के नाम पर राशि खातों में ट्रांसफर कर ठगी की गई है। मैंने कंपनी के प्रतिनिधि व प्लेटफॉर्म पर संदेश देकर राशि की मांग की लेकिन कुछ दिनों बाद वह ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बंद कर दिया गया।
अज्ञात पर हुआ केस दर्ज
इस तरह हुई धोखाधड़ी
कपिल ने पुलिस को बताया कि वह चार साल से शेयर ट्रेडिंग का काम करता है। 18 अप्रैल 2024 को एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7284817956 द्वारा मेरे मोबाइल नंबर को व्हाट्सएप ग्रुप रॉबर्ट फाइनेंशियल फोरम एसवीआईपी में जोड़ा गया। इसमें शेयर बाजार को लेकर टिप्स बताई जा रही थी कि किस शेयर में निवेश से अधिक लाभ होगा। मैंने 24 अप्रैल से 6 जून 2024 के बीच में 60.40 लाख मेरे और पत्नी ज्योति के खाते से कंपनी के बताए खाते में शेयर बाजार में निवेश के लिए जमा किए थे।
बाद में कंपनी बंद कर हुए गायब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman