दिल्ली से उज्जैन आया फर्जी दरोगा, ऐसे खुल गई पोल, जानकर हो जाएंगे हैरान
Sandeep Kumar | Aug 05, 2024, 17:28 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T172128.625
दिल्ली से उज्जैन आए एक शख्स को पुलिस की वर्दी पहनना भारी पड़ गया। पुलिस को जब उसकी असलियत पता चली तो उस शख्स से पूछताछ की गई साथ ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया...
एमपी के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ( RPF and GRP ) ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान ( checking campaign ) चला रही थी। तभी उन्हें पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति पास आते हुए दिखाई दिया। क्योंकि वर्दी पर कुछ स्टार लगे हुए थे। इसीलिए RPF और GRP के जवान पास आने वाले व्यक्ति को सेल्यूट करने वाले थे, लेकिन जब यह व्यक्ति पास आया और उसकी वर्दी पर लगे स्टार उल्टे दिखाई दिए तो पुलिस समझ गई कि यह व्यक्ति असली नहीं है और जब उससे पूछताछ की तो मामला कुछ और ही निकला।
नई दिल्ली में रहने वाला पारस सक्सेना उम्र 24 वर्ष दिल्ली से ट्रेन में बैठकर उज्जैन आया था। जहां उसने सब इंस्पेक्टर की वर्दी में पूरा उज्जैन घुमा। बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद वह फिर दिल्ली के लिए जाने ही वाला था कि तभी जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के चेकिंग अभियान में फंस गया।
जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि पारस सक्सेना पर हमारा शक उस समय हुआ, जब उसने जो वर्दी पहन रखी थी। उस पर उल्टे स्टार लगे हुए थे। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने यह कबूल लिया कि वह उज्जैन किसी को ठगने नहीं बल्कि यह वर्दी पहनकर यहां घूमने आया था।
![a4ab5e30-bcb]()
इस वर्दी को पहनने से न तो उसकी रेलवे टिकट लगी और न ही महाकाल मंदिर में उसे बाबा महाकाल के दर्शन करने में उसे किसी प्रकार की रोकटोक का सामना करना पड़ा। जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि पारस सक्सेना की तलाशी के दौरान उसके पास से एक गृह मंत्रालय का आई कार्ड और एक नकली वॉकी टॉकी भी मिला है। विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
उल्टे स्टार ने खोली पोल
जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि पारस सक्सेना पर हमारा शक उस समय हुआ, जब उसने जो वर्दी पहन रखी थी। उस पर उल्टे स्टार लगे हुए थे। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने यह कबूल लिया कि वह उज्जैन किसी को ठगने नहीं बल्कि यह वर्दी पहनकर यहां घूमने आया था।
a4ab5e30-bcb
फर्जी पुलिस वाले ने पहनी असली वर्दी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA