MP NEWS : न्याय नहीं मिला तो सड़क पर लोट लगाते हुए जनसुनवाई में पहुंचा किसान, देखकर हर कोई रह गया हैरान
Vikram Jain | Aug 13, 2024, 18:03 IST
Farmer reached public hearing rolling MP Khandwa Road
मध्य प्रदेश के खंडवा में मंगलवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक किसान सड़क पर लोट लगाते कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा। उसे इस हालत में देखकर लोग हैरत में पड़ गए। जानें पूरा मामला
शेख रेहान. KHANDWA. मध्य प्रदेश के खंडवा में सड़क पर अजीब नजारा देखने को मिला। यहां फरियाद नहीं सुने जाने से परेशान किसान सड़क पर लोट लगाते हुए जनसुनवाई में पहुंचा। किसान सड़क पर लौटते हुए एसडीएम कार्यालय से कलेक्टर की जनसुनवाई तक पहुंचा था। जब किसान पहुंचा तो उसकी हालत देखकर हर कोई को आश्चर्य में पड़ गया। मामले में किसान की परेशानी सुनने के कलेक्टर ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
सड़क पर लौट लगाते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे किसान का नाम श्याम है जो सहेजला गांव का निवासी है। किसान जमीन के विवाद को लेकर परेशान था, जिसकी शिकायत लेकर वह सड़क पर लोट लगाते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा था। इस दौरान किसान को सड़क पर लोट लगाता हर कोई हैरत में पड़ गया। जब किसान जनसुनवाई में पहुंचा तो उसकी हालत देखकर भी हर आश्चर्यचकित रह गया।
बताया जा रहा है कि किसान को न्याय नहीं मिल रहा रहा है। उसे अपनी समस्या के निराकरण के लिए भटकना पड़ रहा है। सालों से समस्या का निराकरण नहीं होने के बाद मंगलवार को किसान के सब्र का बांध टूट गया।
किसान ने आरोप लगाया कि गांव में उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। दबंगों ने इस जमीन पर मंदिर का निर्माण कर लिया है। जिसको लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अब परेशान होकर उसने इस प्रकार अनोखा विरोध दर्ज कराया।
ये खबर भी पढ़ें... MP में ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, बदमाश ने बीच चौराहे फाड़ी वर्दी, जवान को कार से कुचलने की भी कोशिश
किसान ने बताया कि जमीन के सीमांकन का विवाद एसडीएम कोर्ट में चल रहा है, पिछले एक साल से लगातार पेशी पर आ रहा हूं। पटवारी को रिपोर्ट बनाने का आदेश दिया गया था लेकिन वह रिपोर्ट नहीं बना कर दे रहा है।
अब मामले में किसान शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने मामले में जल्द निराकरण की बात कही है। कलेक्टर ने सीमांकन का काम 7 से 10 दिन में करने का आश्वासन दिया है। किसान के लोट लगाते हुए जनसुनवाई में पहुंचने कलेक्टर ने कहा की उन्हें इसकी जानकारी में नहीं है।
जमीन के विवाद में नहीं मिल रहा न्याय
बताया जा रहा है कि किसान को न्याय नहीं मिल रहा रहा है। उसे अपनी समस्या के निराकरण के लिए भटकना पड़ रहा है। सालों से समस्या का निराकरण नहीं होने के बाद मंगलवार को किसान के सब्र का बांध टूट गया।
जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा
ये खबर भी पढ़ें... MP में ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, बदमाश ने बीच चौराहे फाड़ी वर्दी, जवान को कार से कुचलने की भी कोशिश
पटवारी नहीं बना रहा रिपोर्ट
कलेक्टर ने दिया जल्द निराकरण का भरोसा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari