मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सरकार की नई पहल, शुरू की फार्मर रजिस्ट्री, जानें कैसे होगा रजिस्ट्रेशन...

Pratibha ranaa | Updated:
Share
फार्मर रजिस्ट्री
फार्मर रजिस्ट्री

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री शुरू की है, जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ दिलाना है।

मध्य प्रदेश सरकार ने हर किसान की कुंडली तैयार करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी किसानों का डेटाबेस जुटाया जाएगा, जिससे उनकी पहचान और कृषि संबंधी जानकारी सुरक्षित की जा सकेगी। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी किसानों को इस रजिस्ट्री में शामिल करें, जिसमें हर किसान के लिए एक आईडी बनाई जाएगी।

ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

कृषि विभाग ने सभी जिलों को इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 30 नवंबर 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दिसंबर से पीएम किसान योजना का लाभ केवल फार्मर आईडी के माध्यम से ही उपलब्ध होगा, इसलिए रजिस्ट्रेशन कराना सभी किसानों के लिए अनिवार्य है।

  • पोर्टल: फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन पोर्टल https://mpfr.agristack.gov.in पर होगा।
  • मोबाइल एप: किसानों के लिए Farmer Registry MP और स्थानीय युवाओं के लिए Farmer Sahayak MP एप उपलब्ध है।
  • डेटा प्रबंधन: यह रजिस्ट्रेशन प्रदेश के भू-अभिलेख के डेटा के आधार पर किया जाएगा, जिससे हर गांव में किसानों की भूमि की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
  • भुगतान: हर फार्मर आईडी बनाने के लिए स्थानीय युवाओं को 10 रुपए दिए जाएंगे, और अतिरिक्त खातों के लिए 5 रुपए का भुगतान होगा।

किसान फार्मर रजिस्ट्री क्या है?

किसान फार्मर रजिस्ट्री एक सरकारी पहल है। इसका उद्देश्य हर किसान की जानकारी एकत्रित करना और उसे एक केंद्रीकृत डेटाबेस में सुरक्षित रखना है। इसके माध्यम से किसानों की पहचान, उनकी कृषि संबंधी जानकारी और भूमि के मालिकाना हक को सही ढंग से रिकॉर्ड किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...किसान संगठनों में मतभेद : टिकैत बोले- एक अक्टूबर के बंद में संयुक्त किसान मोर्चा शामिल नहीं

फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य

सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ दिलाना है। इससे सरकार को यह जानकारी होगी कि कौन सा किसान कितनी भूमि का मालिक है और उसके पास कितनी सिंचित एवं असिंचित जमीन है।

रजिस्ट्रेशन के लाभ

फार्मर रजिस्ट्री तैयार होने पर आवश्यकतानुसार जिला, तहसील और ग्राम का चयन करके खातों और भूमि स्वामियों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। ऐप और पोर्टल के माध्यम से किसानों के खातों को लिंक करते हुए ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की फार्मर आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • द सूत्र
  • किसान
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Farmer
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • मप्र फार्मर रजिस्ट्री
  • MP Farmer Registry
5 जिलों में लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT की रेड, रायगढ़ स्टील और बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर जांच जारी

By Harrison Masih

5 जिलों में लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT की रेड, रायगढ़ स्टील और बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर जांच जारी
टाइगर रिजर्व में गूंजे डीजे और ढोल, शिवराज भी थे मौजूद, वन विभाग ने जांच बैठाकर तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

By Aman Vaishnav

टाइगर रिजर्व में गूंजे डीजे और ढोल, शिवराज भी थे मौजूद, वन विभाग ने जांच बैठाकर तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
मुझे नहीं जानते, नशे में हो क्या? टोल टैक्स पर भिड़े भाजपा नेता, कर्मचारी बोला-नशे में तो आप लग रहे हैं

By Aman Vaishnav

मुझे नहीं जानते, नशे में हो क्या? टोल टैक्स पर भिड़े भाजपा नेता, कर्मचारी बोला-नशे में तो आप लग रहे हैं
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में होटल बनाने पर 30% सब्सिडी देगी सरकार, पंचकोशी मार्ग के गांव बनेंगे पर्यटक ग्राम

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में होटल बनाने पर 30% सब्सिडी देगी सरकार, पंचकोशी मार्ग के गांव बनेंगे पर्यटक ग्राम
मंदसौर, नीमच और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंदसौर, नीमच और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल
MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा

By Aman Vaishnav

MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

By Neel Tiwari

होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल