शिवराज के गढ़ में किसान परेशान, अफसरों के पैर पकड़कर कर दी ये मांग
Dolly patil | Published:
अफसरों के सामने दंडवत होने पर मजबूर अन्नदाता
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में किसानों को बिजली न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी के चलते किसानों ने सिरोंज- बासौदा रोड पर जाम लगा दिया।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा में किसानों की हालात बेहद खराब हो गई है। विदिशा में किसानों की हालात इतनी खराब हो गई है कि उनको आधिकारियों के सामने दंडवत होना पड़ा। दरअसलविदिशा जिले में किसानों को बिजली ना मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी के चलते किसानों ने सिरोंज- बासौदा रोड पर जाम लगा दिया। इसी के साथ कोदिया, चंदाढाना, बनिया ढाना, आजमनगर और परसोरा गांव के किसानों ने मिलकर प्रदर्शन किया। ये जाम करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गईं और लोग परेशान हो गए। ऐसे में जब अफसर सामने आए तो किसान उनके सामने दंडवत हो गए और पैरों में गिरकर गांव की बिजली की मांग करने लगे।
बिजली का बकाया बिल जमा करो बांग्लादेश, नहीं तो काट दी जाएगी सप्लाई
बिजली की कमी से परेशान किसानों का गुस्सा बहुत बढ़ गया था। तहसीलदार संजय चौरसिया, बिजली विभाग के अधिकारी राजीव रंजन, और पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे। किसानों का गुस्सा इतना था कि उन्होंने अधिकारियों के सामने झुक कर बिजली की मांग की। कुछ किसानों ने अधिकारियों के पैर पकड़ लिए। किसानों ने कहा कि बिना बिजली के उनकी फसल सूख जाएगी। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता सुरेंद्र रघुवंशी भी किसानों के साथ थे। उन्होंने कहा, "बिजली के बिना खेती संभव नहीं है।
अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि बिजली की समस्या को जल्द सुलझाया जाएगा। तहसीलदार संजय चौरसिया ने कहा कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा और बिजली जल्द से जल्द दी जाएगी। इस भरोसे के बाद किसानों ने अपना जाम हटा लिया। जिसके बाद सड़क यातायात दुबारा सुचारू हुआ।
इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में एक किसान अफसरों के सामने झुका हुआ है और बिजली की मांग कर रहा है। यादव ने कहा कि सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की है। किसानों को न खाद मिल रही है... न बीज और अब बिजली भी नहीं, उन्होंने कहा, हमारा अन्नदाता परेशान है और अधिकारियों के सामने झुकना पड़ रहा है।
बिजली का बकाया बिल जमा करो बांग्लादेश, नहीं तो काट दी जाएगी सप्लाई
अधिकारियों के सामने झुके किसान
जल्द दी जाएगी बिजली
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने घेरा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari