पिता को लिवर देने के नाबालिग बेटी केस में हाईकोर्ट शासन से नाराज, दो दिन में फैसला लेने के आदेश

Sanjay Gupta | Jun 24, 2024, 17:57 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में इंदौर हाईकोर्ट ने 20 जून को आदेश दिए थे कि नाबालिग बेटी का मेडिकल टेस्ट किया जाए। इसके बाद इस पर फैसला होगा। यह मेडिकल टेस्ट 21 जून को हो गया था, लेकिन भोपाल राज्य स्तरीय कमेटी इस पर कमेटी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया...

INDORE. इंदौर में पिता को लिवर डोनेट कर बचाने में जुटी नाबालिग बेटी का इंतजार दो दिन और बढ़ गया है। इस मामले में राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा इस मामले में अभी तक फैसला नहीं लिए जाने पर हाईकोर्ट इंदौर ने सख्त नाराजगी जताई। इसके साथ ही आदेश दिया कि आदेश तारीख से दो दिन के भीतर राज्य स्तरीय कमेटी इस मामले में फैसला करके हाईकोर्ट को सूचित करे। ऐसा नहीं होने पर 27 जून को सुबह साढ़े दस बजे कमिशनर हेल्थ खुद हाईकोर्ट में पेश होकर जवाब दें। वहीं मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पेश हुई, जिसमें बताया गया कि बेटी लिवर का हिस्सा डोनेट के लिए मेडिकली फिट है। लिवर देने के नाबालिग बेटी केस...

इसके पहले मेडिकल टेस्ट हुआ था

इसके पहले हाईकोर्ट ने 20 जून को आदेश दिए थे कि नाबालिग बेटी का मेडिकल टेस्ट किया जाए और इसके बाद इस पर आगे फैसला होगा। यह मेडिकल टेस्ट 21 जून को हो गया था और इसकी रिपोर्ट भोपाल राज्य स्तरीय कमेटी के पास चली गई थी, लेकिन इस पर कमेटी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया, इस पर जस्टिस विनय सराफ ने नाराजगी जाहिर की। नाबालिग के केस में राज्य सरकार की ऑथोराइजेशन कमेटी से अनुमति मिलने पर ट्रांसप्लांट हो सकेगा। सुनवाई के दौरान डोनर बेटी भी मौजूद रही। अधिवक्ता नीलेश मानोरे ने पिता की ओर से पक्ष रखा।

ये खबर भी पढ़ें...

NEET कराने वाली NTA प्रमुख प्रदीप जोशी के खिलाफ इंदौर हाईकोर्ट में लग चुके अधिकार और पद के दुरूपयोग के आरोप

पिता ने लगा रखी है याचिका

पिता शिवनारायण बाथम ने इस मामले में याचिका दायर की हुई है। बेटी प्रीति 17 साल 10 माह की है, लेकिन नियम के मुताबिक 18 साल यानी बालिग ही आर्गन डोनेट कर सकता है, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी में इसमें कम उम्र वालों के भी डोनेट की मंजूरी दी जा सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी ऐसे ही केस में मंजूरी दी हुई है।

यह है मामला

दरअसल, इंदौर के शिवनारायण बाथम (42) का लिवर फेल हो गया है। हालत क्रिटिकल है। डोनर नहीं मिला, ऐसे में नाबालिग बेटी प्रीति ने कहा था कि वह पिता को लिवर देंगी। हालांकि, उनकी उम्र 18 साल से दो महीने कम है। नाबालिग होने से डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट से मना कर दिया था। पिता शिवनारायण ने हाई कोर्ट इंदौर में 13 जून को याचिका दायर की। इसमें लिवर डोनेट करने की अनुमति मांगी।

Tags:
  • हाईकोर्ट इंदौर
  • लिवर देने के नाबालिग बेटी केस
  • पिता शिवनारायण बाथम
  • बेटी प्रीति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग