इंदौर में पत्नी की पांचवीं शादी का पता चलते ही चौथे पति ने खुद को लगाई आग, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | Jan 13, 2024, 24:00 IST
इंदौर में पत्नी की पांचवीं शादी का पता चलते ही चौथे पति ने खुद को लगाई आग, जानें पूरा मामला
इंदौर में पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर पति ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
INDORE. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में युवक के आत्मदाह करने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। यहां पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर पति ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस युवक ने अपनी ससुराल के सामने आत्मदाह किया। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जहां अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सुनील लोहानी (35) ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुद को आग हवाले कर दिया था। घटना 4 जनवरी की बताई जा रही है। आग में 80 प्रतिशत झुलसे सुनील ने 9 दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानें पूरा मामला
बताया जा रहा है 2018 में दोनों की शादी हुई थी। इस युवती की यह चौथी शादी थी। यानी सुनील युवती का चौथा पति था। वहीं कुछ वक्त से पत्नी ने सुनील का साथ छोड़ दिया था, और अपने मायके में आकर रह रही थी। आपसी मनमुटाव और दहेज प्रताड़ना का केस भी किया था। मृतक के परिचितों से पता चला है कि उसकी पत्नी पाकिस्तानी है। महिला की सुनील से यह चौथी शादी थी। सुनील ने मौत से पहले वीडियो बनाने के अलावा एक पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर वॉट्सऐप स्टेटस पर भी अपलोड किया था।
ससुराल के सामने पहुंचकर किया आत्मदाह
युवक सुनील लोहानी ने घटना से एक दिन पहले को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो अपलोड करते हुए खुद को आग लगा लेने की की चेतावनी दी थी। साथ ही अपनी मौत के लिए पत्नी समेत ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया था। लेकिन किसी ने धमकी पर गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं जब सुनील को पता चला की पत्नी पांचवी शादी करने जा रही है तो वह अगले ही दिन 4 जनवरी को ससुराल के सामने पहुंचा और पहले मेन गेट को ठोकता रहा। जब कोई बाहर नहीं आया तो उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लोग घरों से बाहर निकले और बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे, लोगों ने टाट के बोरे के सहारे आग को बुझाया लेकिन वह 80 प्रतिशत तक जल चुका था। जिसके बाद उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 13 जनवरी (शनिवार) की सुबह की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पत्नी सुनील को तलाक देना चाहती थी। उसे पता चला था कि पत्नी का किसी से अफेयर है और वह पांचवीं शादी करने वाली है। इसी कारण वह ससुराल गया था।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari