महिला बाउंसर बोलीं- बीड़ी के धुएं और गालियों के बीच करना पड़ रहा काम

Sanjay Dhiman | Jun 19, 2025, 21:58 IST
Share
nagar nigam office
Photograph: (the sootr)

भोपाल नगर निगम में महिलाएं अपने ही साथी पुरुष कर्मचारियों की उत्पीड़न का शिकार हो रही है। नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की 11 महिला बाउंसरों ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत की जांच अपर आयुक्त टीना यादव को सौंपी गई है।

BHOPAL. भोपाल नगर निगम में महिलाएं अपने ही साथी पुरुष कर्मचारियों की उत्पीड़न का शिकार हो रही है। नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की 11 महिला बाउंसरों ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत की जांच अपर आयुक्त टीना यादव को सौंपी गई है।

राजधानी भोपाल में महिलाओं द्वारा किए जाने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए महिला बाउंसरों की नियुक्तियां की गई है। इन महिला बाउंसरों ने साथी पुरुष कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नगर निगम अपर आयुक्त वरूण अवस्थी को शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर जांच करवाई जा रही है।

पुरुष कर्मचारी करते है अभद्र भाषा में बात

अपने शिकायती पत्र में महिला बाउंसरों ने बताया कि उनकी नियुक्ति महिलाओं के अतिक्रमण हटाने के लिए की गई थी, लेकिन अब सभी को अलग-अलग जगह तैनात कर दिया गया है। यहां उन्हें एक ही वाहन में पुरुष कर्मचारियों के साथ बैठाया जा रहा है।

यह पुरुष कर्मचारी वाहन में सिगरेट और बीड़ी का धुआं उड़ाते है, एक-दूसरे से गाली-गलौच व अभद्र भाषा में बात करते है, जिससे महिलाओं को असहज महसूस होता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

अब राजधानी की मुख्य सड़कों पर नहीं नजर आएंगे ई-रिक्शा

मौसम पूर्वानुमान (20 जून) : IMD ने दी भारी बारिश और तापमान में बदलाव की चेतावनी

पुरुष ड्रायवर पर लगाए गंभीर आरोप

अपने शिकायती पत्र में इन 11 महिला बाउंसरों ने नगर निगम के एक ड्रायवर पर भी गंभीर आरोप लगाए है, उनका आरोप है कि यह ड्रायवर लंबे समय से महिला बाउंसरों में से कुछ महिलाओं को परेशान कर रहा है। इन महिलाओं ने बताया कि अतिक्रमण टीम का एक कर्मचारी लंबे समय से अतिक्रमण से जब्त लोहा गुपचुप बेच रहा है, इसकी शिकायत करने पर अब महिला बाउंसरों को ही परेशान किया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

योग करना है पसंद, तो बन सकते हैं Yoga Teacher, विदेशों में है काफी डिमांड

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम-राज की दो दिन की रिमांड बढ़ी, बाकी तीनों जेल भेजे गए

जांच में दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई

यह कहना है नगर निगम के अपर आयुक्त वरुण अवस्थी का। उन्होंने ने कहा कि महिला बाउंसरों के आरोप काफी गंभीर है, हमने पूरे मामले में अपर आयुक्त टीना यादव के नेत्रत्व में जांच समिति गठित की है, जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भोपाल नगर निगम
  • भोपाल
  • महिला
  • अतिक्रमण
  • शिकायत
  • पुरुष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई