जबलपुर में कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा पर एफआईआर, बीजेपी नेता को धमकाने का है आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

BP Shrivastava | Nov 23, 2023, 24:00 IST
Share
जबलपुर में कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा पर एफआईआर, बीजेपी नेता को धमकाने का है आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला
जबलपुर में कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा पर एफआईआर, बीजेपी नेता को धमकाने का है आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

जबलपुर के चरगवां थाने में कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बीजेपी नेता राजा जैन की शिकायत पर हुई है।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. चुनावी जंग के दौरान दर्ज शिकायतों पर अब एफआईआर होने करने का सिलसिला शुरू हो गया है। जबलपुर के चरगवां थाने में कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बीजेपी नेता राजा जैन की शिकायत पर हुई है। आरोप है कि कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने अपने साथी राजुल यादव के साथ मिलकर राजा जैन के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी।

सौरभ की शिकायत पर बीजेपी प्रत्याशी के भाई पर हुई थी एफआईआर

इसके पहले सौरभ शर्मा ने बरगी से बीजेपी के प्रत्याशी नीरज सिंह के भाई गोलू सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद गोलू सिंह पर भी एफआईआर हुई थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सौरभ शर्मा ने अपने साथियों के साथ 'गोली का जवाब बोली से' देने का ऐलान करते हुए चरगवां और बेलखेड़ा इलाके में शांति मार्च निकालने का भी ऐलान किया था।

विवादों के बीच हुआ बरगी का चुनाव

जबलपुर के ग्रामीण विधानसभा सीटों में से एक बरगी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के पहले और चुनाव तक लगातार विवादों का साया मंडराता रहा। कभी कांग्रेस आरोप लगाती रही तो कभी बीजेपी के प्रत्याशी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। पूरे चुनाव के दौरान बरगी विधानसभा क्षेत्र में विवाद और हिंसा के हालात बने रहे। अब बीजेपी प्रत्याशी के भाई गोलू सिंह पर एफआईआर के बाद कांग्रेस के बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Tags:
  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • जबलपुर समाचार
  • FIR against Congress leader Saurabh Sharma
  • case on complaint of BJP leader Raja Jain
  • कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा पर एफआईआर
  • बीजेपी नेता राजा जैन की शिकायत पर केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज