एमपी में चार साल बाद पहला नियुक्ति आदेश जारी, बेरोजगारों में बढ़ रही बैचेनी, विरोध के स्वर भी तेज

BP Shrivastava | Dec 16, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी में चार साल बाद पहला नियुक्ति आदेश जारी, बेरोजगारों में बढ़ रही बैचेनी, विरोध के स्वर भी तेज
एमपी में चार साल बाद पहला नियुक्ति आदेश जारी, बेरोजगारों में बढ़ रही बैचेनी, विरोध के स्वर भी तेज

एमपी में स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन (एसएसई)-2020 के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक के पदक के लिए 14 दिसंबर को नियुक्ति आदेश जारी हुआ है। यह चार साल में पहला नियुक्ति आदेश जारी हुआ है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में नई सरकार सत्ता में आ चुकी है। इसी के साथ बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। जिसमें स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन (एसएसई)-2020 के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक के पदक के लिए 14 दिसंबर को नियुक्ति आदेश जारी हुआ है। पिछले 4 साल में एसएसई के तहत जारी यह पहला नियुक्ति आदेश है। हालांकि, बेरोजगार को उम्मीद के अनुसार नियुक्तियां नहीं मिलने से विरोध के स्वर भी तेज हो रहे हैं।

डिप्टी केलेक्टर, डीएसपी आदि पदों के लिए इंतजार जारी

एमपी में बेराजगार युवा सोशल मीडिया साइट्स के अलावा सरकारी दफ्तरों में पहुंचकर नौकरी की मांग उठा रहे हैं। वहीं, लंबे इंतजार के बाद एमपीपीएससी की एसएसई-2020 के तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक संचालक के पद के लिए 14 दिसंबर को नियुक्ति आदेश निकाला है। पिछले चार साल में एसएसई के तहत जारी किया यह पहला नियुक्ति आदेश है। एसएसई-2018 के तहत आखिरी बार नियुक्ति की गई थी। वहीं अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे पदों के लिए इंतजार कर रहे हैं।

एक ही विभाग ने जारी किया नियुक्ति आदेश

जानकारी के मुताबिक एसएसई-2020 के तहत अभी सिर्फ एक ही विभाग ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। ऐसे में अन्य विभागों के लिए चयनित उम्मीदवार भी जल्द ही नियुक्ति देने के लिए मांग उठा रहे हैं। युवाओं की यह मांग धीरे-धीरे और बढ़ती जा रही है। एमपीपीएससी ने ओबीसी आरक्षण के कारण 87:13 के फॉर्मूले के आधार पर रिजल्ट जारी किया है।

सहायक संचालक के 33 पदों के नियुक्ति आदेश जारी

87 फीसदी के दायरे में 221 पद रहेंगे, जबकि 13 फीसदी वाले दायरे में 39 पद रखकर इन पर नियुक्ति होल्ड की गई है। यानी 221 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी किया गया। इनमें से 7 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण 214 पदों के लिए फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी की गई है। फिलहाल स्कूल शिक्षा विभाग के तहत सहायक संचालक के लिए 33 पदों के लिए नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं। 181 पदों के लिए चयनित उम्मीदवार अभी भी इंतजार कर रहे हैं।

फाइनल रिजल्ट 9 जुलाई को आया

एसएसई-2020 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 25 जुलाई 2021 को आया था। फाइनल रिजल्ट करीब दो साल बाद 9 जुलाई 2023 को आया, लेकिन पांच महीने से नियुक्ति अटकी हुई है। जबकि चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन किसी ने किसी बहाने से नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए।

इस कारण बढ़ रही युवा बेरोजगारों की परेशानी

मध्यप्रदेश में आरक्षण विवाद के कारण युवा बेरोजगार सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान परिस्थिति में न सिर्फ सामान्य वर्ग बल्कि ओबीसी सहित सभी वर्ग के उम्मीदवारों को नौकरी के लिए भटकना पड़ रहा है। कुल पदों में से 87 फीसदी पदों पर भी नियुक्ति दी जा रही है। 13 प्रतिशत पद होल्ड किए जा रहे हैं। इन 13 पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी या फिर ओबीसी के वर्ग की, यह स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसलिए कोर्ट में पेंडिंग आरक्षण के मामले को भी जल्द खत्म कराने की मांग कर रहे हैं। ताकि जितने पद विज्ञापित किए गए हैं, उन सभी पर नियुक्तियां हो सकें। आंकड़े बताते हैं अभी तक स्टेट सर्विस एग्जामिनेश- 2019, 2021, 2022 और 2023 के अभ्यर्थियों के रिजल्ट नहीं आए हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • MPPSC
  • एमपीपीएससी
  • MP SSE 2020
  • first appointment order issued in MP after 4 years
  • job opening on which post
  • एमपी एसएसई 2020
  • 4 साल बाद एमपी में पहला नियुक्ति आदेश जारी
  • किस पद पर लगी नौकरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज