मप्र और छत्तीसगढ़ में कोहरा, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट
Pooja Kumari | Dec 25, 2023, 24:00 IST
मप्र और छत्तीसगढ़ में कोहरा, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट
मप्र और छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में बदल रहा है। आज यानी सोमवार को मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के अधिकतर जिलों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है।
BHOPAL. एमपी और छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज दोनों राज्यों के अधिकतर जिलों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अलावा गिरने का भी अनुमान है, जिससे प्रदेश में अभी और ठंड बढ़ेगी। बीते दिन यानी रविवार को एमपी के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे।
एमपी के अधिकतर जिलों में आज कोहरा का साया रहेगा। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं विदिशा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू होगी। 29-30 दिसंबर को प्रदेश में एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते कई जिलों में बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। साथ ही 31 दिसंबर और नए साल के अवसर पर भी राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
रविवार को प्रदेश में ग्वालियर जिला सबसे ठंडा दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, नौगांव में 8 डिग्री, खजुराहो में 8.4 डिग्री, मंडला में 9.5, जबलपुर में 9.8, भोपाल में 12. 6, इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो यहां भी लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन घने कोहरे के कारण लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में कोहरा का साया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद ठंड में और बढ़ोतरी होगी।
एमपी में रहेगा कोहरा का साया
आज से कड़ाके की ठंड
सबसे ठंडा ग्वालियर जिला
छत्तीसगढ़ में ठिठुरन
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari