मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में आज छाया रहेगा कोहरा, जानें छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
Pooja Kumari | Dec 24, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में आज छाया रहेगा कोहरा, जानें छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने रविवार को एमपी के अधिकतर जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. वहीं, छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम बरकरार रहेगा. जानें आज 24 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम
BHOPAL. मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा। पिछले दो दिनों से मौसम में राहत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान चढ़ा और कई जिलों में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ज्यादातर जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज भी लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। साथ ही पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी में कोहरा छाया रह सकता है। शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान शाजापुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इसके अलावा छतरपुर के बिजावर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 7 डिग्री, ग्वालियर में 8.5, पचमढ़ी में 8.4, भोपाल में 11.8, इंदौर में 13.1 और जबलपुर में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 25 दिसंबर के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ सतकी है। 24-25 दिसंबर का वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण सर्दी से हल्की राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि 25 दिसंबर के बाद कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज हो सकती है
छत्तीसगढ़ में ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। आज भी राज्य में ठंड का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। बता दें कि आने वाले दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना है।
MP में कोहरा का साया
25 दिसंबर से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
छत्तीसगढ़ में ठिठुरन
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava