विदेशी कपल भारतीय रीति रिवाज से करेंगे शादी, शिवपुरी में लगेगी विदेशी दुल्हन की बारात

Deeksha Nandini Mehra | Jul 20, 2024, 10:42 IST
Share
विदेशी कपल भारतीय रीति रिवाज से करेंगे शादी
विदेशी कपल भारतीय रीति रिवाज से करेंगे शादी

शिवपुरी के मैरिज गार्डन में 21 जुलाई को स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके शादी करने जा रहे हैं। इस शादी की थीम इंडियन होगी। वहीं विदेशी मेहमान भी भारतीय परिधान में नजर आएंगे।

भारतीय रीति रिवाज से शादी करने का क्रेज फॉरनर्स के बीच बढ़ता जा रहा है। अब स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके भारतीय रीति रिवाज से शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने इस शादी के लिए भारतीय वेशभूषा भी तैयार करवा ली है। इसके साथ ही विदेश से आने वाले मेहमान भी इसी वेशभूषा में नजर आने वाले है। कपल की शादी शिवपुरी के मैरिज गार्डन से होगी।

कब है विदेशी कपल की शादी

स्विट्जरलैंड के दूल्हा मार्टिन और जर्मनी की दुल्हन उलरिके की 21 जुलाई को धूमधाम से शिवपुरी के मैरिज गार्डन में शादी होगी। दोनों 11 जुलाई को ही शिवपुरी पहुंच चुके हैं और शादी की तैयारियों में लग गए हैं।

वे गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर के यहां रुके हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति से शादी का मन अध्यात्म की दुनिया से जुड़ने के बाद बनाया है। उन्होंने बताया कि शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों भारत की सैर पर निकलेंगे।

अध्यात्म से जुड़ने के बाद बनाया मन

मार्टिन ने बताया कि वह आध्यात्मिक संत गुरुजी‎ डॉ. रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में 5 साल पहले सोशल साइट्स के माध्यम से‎ आए थे। शुरुआत में उन्होंने ध्यान के संबंध में उनसे ऑनलाइन मदद ली।

उनके स्लोगन 'सेवकाई में प्रभुताई' शब्द का अर्थ ‎जाना तो पता चला कि हमने अपने जीवन के 45 साल यूं ही‎ गंवा दिए। इसके बाद गुरु जी के सानिध्य में अध्यात्म की दुनिया से जुड़ गए। इसके बाद मैं गुरुजी के दर्शन करने के लिए भारत आने लगा‎।

इंडियन रिचुअल से रूबरू होने के बाद मन बना कि शादी भारतीय परंपरा से करूंगा। बता दें कि स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन पेशे से लीगल ऑडिट में कंप्लायंस ऑफिसर हैं।

स्पेन में हुई उलरिके से मुलाकात

उलरिके जर्मनी के म्यूनिख शहर की रहने वाली हैं। पेशे से नर्स ‎हैं और नामी हॉस्पिटल में पदस्थ हैं। हम दोनों जब ‎मिले तो हमारे विचार एक से थे। स्पेन में उलरिके और मार्टिन की मुलाकात हुई थी।

दोनों के विचार काफी मिलते थे जिसकी वजह से दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद फोन पर बातें शुरू हो गईं। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

मार्टिन ने भारत में शादी करने की जाहिर की थी इच्छा

मार्टिन और उलरिके क्रिश्चियन हैं, लेकिन वह भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित हैं इसलिए भारतीय परंपरा से शादी करना चाहते हैं। मार्टिन ने आध्यात्मिक संत गुरुजी‎ डॉ. रघुवीर सिंह गौर से भारत में शादी करने की इच्छा जाहिर की थी।

इससे पहले एटलांटा के रहने वाले डेविड और मियामी के फ्लोरिडा की रहने वाली महिला ने भारत आकर भारतीय संस्कृति से शादी की थी।

शादी में तीन दिन का आयोजन

मार्टिन और उलरिके की शादी शिवपुरी के नत्रक्ष गार्डन में रविवार को धूमधाम से होगी। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत विश्व आध्यात्मिक संस्थान तीन दिन का आयोजन कर रहा है। जिसकी शुरुआत शनिवार से हाे रही है।

इस दौरान मुख्य रूप से ध्यान शिविर का आयोजन किया है। महोत्सव के तहत ही शादी का भी प्रबंध किया गया है, जिसमें 250 मेहमानों को बुलाया गया है। इसमें 10 से ज्यादा विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Shivpuri News
  • विदेशी कपल की भारत में शादी
  • भारतीय रीति रिवाज से शादी
  • Foreign couple
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज