/sootr/media/media_files/2025/03/22/HzRISKLVn3GAm4XOtegl.jpg)
पूर्व महाधिवक्ता व कानूनविद, समाजसेवी आनंद मोहन माथुर का शनिवार अलसुबह निधन हो गया। निधन निवास पर ही हुआ है, वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और घर पर ही उपचार चल रहा था। उनकी उम्र 97 साल थी। वह मप्र में सीएम अर्जुन सिंह के कार्यकाल के दौरान 10 साल तक महाधिवक्ता (एजी) के पद पर रहे।
अंतिम संस्कार रविवार को होगा
उनके सहायक रह चुके अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने बताया कि अंतिम संस्कार रामबाग मुक्तिधाम पर रविवार को सुबह 11 बजे होगा। माथुर अभ्यास मंडल, सीईपीआरडी जैसी संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। अभ्यास मंडल के जरिए इंदौर के लिए कई बड़े मुद्दे उठाने में उनकी अहम भूमिका रही। इंदौर में नर्मदा लाने के लिए चले आंदोलन के दौरान भी उनकी अहम भूमिका रही।
खबर यह भी...BSF के IG राजेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, ग्वालियर के टेकनपुर में पदस्थ थे
दान के लिए भी जाने जाते हैं माथुर
आनंद मोहन माथुर दान के लिए भी जाने जाते रहे हैं। उन्होंने शहर में कई निर्माण काम अपनी दान राशि से करवाए। वह अपनी निर्भीक आवाज के लिए भी जाने जाते रहे हैं। वह कानूनविद, समाजसेवी के साथ ही दानवीर, लेखक, विचारक, नाट्यकर्मी के रूप में भी जाने जाते थे। वह अंग्रेजी, हिंदी के साथ ही मराठी व उर्दू भाषा के भी जानकार थे।
the sootr
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक