पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बोले- बिजली गुल करके किया गया लाठीचार्ज
Sandeep Kumar | Oct 04, 2024, 21:23 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-04T202926.710
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अतिथि शिक्षकों पर रात के अंधेरे में बिजली गुल करके लाठीचार्ज किया गया है। उन्होंने इस मामले की जांच हाईकोर्ट (High Court ) की निगरानी में कराने की मांग की हैं।
राजधानी भोपाल में अतिथि शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज का मामले गरमाता जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath ) देश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अतिथि शिक्षकों पर रात के अंधेरे में बिजली गुल करके लाठीचार्ज किया गया है। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाईकोर्ट (High Court ) की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बर्बर लाठीचार्ज बताते हुए कमलनाथ ने कहा कि भोपाल में प्रदर्शन करने आए अतिथि शिक्षकों (guest teachers ) के साथ की गई मारपीट की जो खबरें सामने आई हैं, बहुत चौंकाने वाली हैं।
कमलनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा हैं कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले अतिथि शिक्षकों पर रात के अंधेरे में बिजली गुल करके लाठीचार्ज किया गया है जो कि लोकतंत्र के माथे पर एक धब्बा है। अतिथि शिक्षकों के शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी सीएम डॉक्टर मोहन यादव सरकार ( Mohan Yadav government ) के अत्याचार की इबारत है। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रदेश में अपनी जायज मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना गुनाह हो गया है क्या ?
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ( Mitendra Singh ) के लाडली बहनों को लेकर किए गए पोस्ट और उस पर FIR होने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि सत्ता में बैठे व्यक्ति की यह भी जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी आलोचना सुन सके और आलोचना सुनने के बाद अपनी नीतियों में सुधार करें।
अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज को लेकर आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) ने भी विरोध जताया है। इस घटना को लेकर आप पार्टी ने कहा है कि बीजेपी ने रात के अंधेरे में अतिथि शिक्षकों पर लाठी चलवा कर अपनी सरकार के चाल चरित्र को उजागर किया है। AAP ने कहा है कि प्रदेश के 1 लाख 22 हजार सरकारी स्कूलों में 1 करोड़ 10 लाख छात्र पढ़ते हैं। इन छात्रों का भविष्य शिक्षकों की कमी के कारण अंधकार में है।
लाठीचार्ज, लोकतंत्र के माथे पर धब्बा : कमलनाथ
सत्ता में बैठे व्यक्ति की यह भी ज़िम्मेदारी होती है कि वह अपनी आलोचना सुन सके और आलोचना सुनने के बाद अपनी नीतियों में सुधार करे।
लेकिन जिस तरह से प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह @mitendradsingh के एक ट्वीट पर अपनी अंतरात्मा…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 4, 2024
मितेंद्र सिंह को लेकर क्या बोले 'नाथ'
AAP भी कर चुकी हैं विरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari