भोपाल में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बोले- मौजूदा सरकार की जो मानसिकता है, वही जर्मनी के लीडर की रही है

Vikram Jain | Sept 08, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बोले- मौजूदा सरकार की जो मानसिकता है, वही जर्मनी के लीडर की रही है
भोपाल में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बोले- मौजूदा सरकार की जो मानसिकता है, वही जर्मनी के लीडर की रही है

भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की जो मानसिकता है, वही जर्मनी के लीडर की रही है।

BHOPAL. देश का नाम भारत या इंडिया को लेकर विवाद जारी जारी है। इसको लेकर बीजेपी और विपक्षी गठबंधन आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने मौजूदा सरकार की मानसिकता को जर्मनी के लीडर जैसी बताया। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

संविधान में भारत और इंडिया एक ही: दिग्विजय सिंह

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार की जो आज मानसिकता है, वही मानसिकता जर्मनी के लीडर की रही है। हमारे संविधान में भारत और इंडिया एक ही है। आडवाणी जी ने कहा था कि मोदी सबसे अच्छा इवेंट करते हैं। कोई भी कार्यक्रम को बहुत अच्छा इवेंट बना लेते हैं।

महात्मा गांधी का रास्ता धार्मिकता का रास्ता

उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी का रास्ता धार्मिकता का रास्ता है। प्रेम सद्भाव सत्य अहिंसा का रास्ता है। नाथूराम गोडसे, मोहम्मद अली जिन्ना और आज के ओवैसी ये लोग धर्मान्धता का रास्ता अपनाते हैं। आज महंगाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कुछ सालों में हमने सरकार के रवैया को देखा है। जो कि चिंताजनक है। मैं चाहता हूं आप लोग हर समूह में जाकर चर्चा करें।

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम

शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कहा कि अभी तक राजनीतिक दलों में विशेष कर कांग्रेस पार्टी में जो मिडिल क्लास प्रोफेशनल्स है। उनके लिए कोई स्थान नहीं था। इसलिए राहुल गांधी ने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का गठन किया। और शशि थरूर को उसका अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने इसका स्वरूप इतना आसान कर दिया है कि उसके गठन और नामांकन के लिए इलेक्शन के लिए किसी का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Digvijay Singh statement
  • दिग्विजय सिंह का बयान
  • Digvijay Singh target on Central Government
  • Digvijay compared with Hitler
  • दिग्विजय सिंह का केंद्र सरकार पर निशाना
  • दिग्विजय ने हिटलर से की तुलना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज