पूर्व IAS रमेश थेटे को MP हाईकोर्ट से बड़ा झटका, भ्रष्टाचार केस में याचिका खारिज
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 02, 2025, 15:44 IST
Ramesh Thete plea rejected by MP High court
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने पूर्व आईएएस अधिकारी रमेश थेटे की भ्रष्टाचार याचिका खारिज कर दी है। थेटे के खिलाफ ट्रायल प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है
MP News:पूर्व आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के केस में दायर की गई क्रिमिनल रिवीजन याचिका में राहत की उम्मीद जताई थी, लेकिन न्यायमूर्ति विवेक रूसिया की बेंच ने याचिका खारिज कर दी है। जांच के बाद हाई कोर्टने आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। इसके विरुद्ध संबंधित अधिकारियों ने हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका लगाई थी, जिसमें कार्रवाई को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ट्रायल कोर्ट की प्रक्रिया में कोई त्रुटि नजर नहीं आती। पुलिस द्वारा की गई जांच विस्तृत और निष्पक्ष रही। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब जिला अदालत में मामले की सुनवाई तेजी से आगे बढ़ सकती है। ये भी पढ़ें: भारतमाला प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार करने वालों पर एक्शन शुरु, ईओडब्ल्यू ने चार को किया गिरफ्तार रमेश थेटे एक पूर्व आईएएस अधिकारी हैं जो अपने विवादित बयानों और सामाजिक न्याय के प्रति मुखर रवैये के लिए जाने जाते हैं। महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले थेटे ने प्रशासनिक सेवाओं में जातिगत भेदभाव के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी। उन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों के पक्ष में कई बार अपनी बात रखी, जिससे वे सुर्खियों में रहे। हालांकि, उन पर भ्रष्टाचार और अधिकारों के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामले में राहत देने से इनकार कर दिया, जिससे वे फिर चर्चा में आ गए हैं।
thesootr links
भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
रमेश थेटे, तहसीलदार आदित्य शर्मा, पटवारी मनोज तिवारी व अन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायतों की जांच के बाद मामला दर्ज किया और सभी के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश किया।
आरोपों की पुष्टि के बाद कोर्ट ने तय किए चार्ज
जांच और ट्रायल में कोई खामी नहीं
विवादों में रहते थे थेटे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari