मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग्स हादसे में इंदौर के पूर्व एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज चंसोरिया की मौत

Pratibha ranaa | May 16, 2024, 12:38 IST
Share
 Manoj Chansoria
Manoj Chansoria

इंदौर के पूर्व एयरपोर्ट डायेरक्टर मनोज चंसोरिया पत्नी अनिता के यूएसए वीजा की कुछ औपचारिकता के लिए मुंबई गए थे। वहां से वह इंदौर आने वाले थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। चंसोरिया बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के मामा और जबलपुर के प्रख्यात चिकित्सक परिमल स्वामी के साले थे।

संजय गुप्ता, INDORE. मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग्स हादसे में इंदौर के पूर्व एयरपोर्ट डायेरक्टर मनोज संचोरिया ( Former Indore Airport Director Manoj Chansoria ) की भी मौत हो गई है। 13 मई को हुए इस हादसे में होर्डिंग्स के नीचे कई लोग दब गए थे। उनकी भी मौत इसमें हुई है, इसका खुलासा मंगलवार रात (14 मई) को हुआ, जब होर्डिंग्स के नीचे उनकी कार दबी हुई मिली। ( Mumbai Ghatkopar hoardings accident )

पत्नी के यूएसए वीजी के लिए गए थे

जानकारी के अनसार चंसोरिया पत्नी अनिता के यूएसए वीजा की कुछ औपचारिकता के लिए मुंबई गए थे। वहां से वह इंदौर आने वाले थे। लेकिन हादसे का शिकार हो गए। इंदौर सहित पूरे वेस्टर्न रीजन के एयरपोर्ट अधिकारी उन्हें खोज रहे थे, फिर मंगलवार रात को पुलिस को दबी हुई उनकी कार मिली। एनडीआरएफ ने बुधवार ( 15 मई) रात को शव निकाला।

ये खबर भी पढ़िए...माधवी राजे की पार्थिव शरीर रानी महल में रखी गई अंतिम दर्शन के लिए : तीन बजे तक अंतिम दर्शन, सिंधिया छत्री में किया जाएगा पंचतत्व में विलीन

तीन साल इंदौर में रहे थे चंसोरिया

संचोरिया करीब तीन साल तक इंदौर एयरपोर्ट रहे। इसके बाद वह दिल्ली ट्रांसफर हुए थे, फिर अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर बने। वह इसी साल मार्च में ही रिटायर हुए थे और वह जबलपुर में रह रहे थे। इंदौर उनका आना-जाना लगा रहता था। उनका बेटा यूएसए में रहता है। वह जबलपुर से कार से मुबंई 11 मई को गए थे और फिर 13 मई को हादसे का शिकार हो गए। चंसोरिया बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के मामा और जबलपुर के प्रख्यात चिकित्सक परिमल स्वामी के साले थे।

Tags:
  • Former Indore Airport Director Manoj Chansoria
  • Mumbai Ghatkopar hoardings accident
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती