पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय बल्ला कांड से बरी, वीडियो की सत्यता साबित नहीं हुई, बल्ला भी उनसे जब्त नहीं हुआ, पिटने वाला भी पलटा

Sanjay Gupta | Sept 09, 2024, 18:53 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर में 26 जून 2019 को कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय जर्जर मकान रिमूवल की कार्रवाई के दौरान तत्कालीन विधायक आकाश विजयवर्गीय पर अपने समर्थकों की टीम के साथ रिमूवल टीम को बल्ले से मारने का आरोप था...

INDORE. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय बल्ला कांड से बरी हो गए हैं। उनके सहित कुल दस आरोपी थे और सभी को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए आरोपों से मुक्त कर दिया। इस दौरान आकाश विजयवर्गीय कोर्ट में मौजूद थे।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

यह बना बरी होने का आधार...

  1. विजयवर्गीय और अन्य आरोपियों की ओर से अविनाश सिरपुकर और उदय प्रताप कुशवाहा वकील थे। कुशवाहा ने बताया कि कोर्ट में यह साबित नहीं हुआ कि यह वीडियो किसने और कहां पर कैसे बनाया। इसकी सत्यता फरियादी पक्ष नहीं कर सका। साथ ही सामने नहीं आया कि यह वीडियो की पैनड्राइव किस तरह से आई।
  2. दूसरा अहम पहूल यह रहा कि जिसे बल्ले से पीटा गया भवन अधिकारी धीरेंद्र बायस खुद ही अपने बयान से पलट गए, उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को बल्ला मारते हुए नहीं देखा।
  3. इसके बाद जो घटना में शामिल बल्ला था, उसकी जब्ती पुलिस ने खुले में बताई है, यानी यह कहीं पर पड़ा हुआ था, यह आकाश से जब्त होना नहीं बताया गया था। इसे भी माना गया कि यह तो कोई भी बल्ला हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर के कौन से सांसद-विधायक हैं सबसे ज्यादा सक्रिय ?, मंत्री विजयवर्गीय और सिलावट कितने काम करा रहें...पढ़ें यह खबर

यह थे आरोपी और आरोप

घटना 26 जून 2019 को कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय की है, जब जर्जर मकान रिमूवल की कार्रवाई पर नाराज होकर तत्कालीन विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों की टीम के साथ पहुंचे थे और बल्ला लेकर रिमूवल टीम को मारा था। उन पर इस मामले में धारा 353, 323, 294 और 506 लगी थी। जिसमें विजयवर्गीय के साथ ही जीतू, प्रेम, भल्लू, मुन्ना, बबलू, मोनू कल्याणे सहित कुल 11 आरोपी बने थे। मोनू का निधन हो चुका है। बाकी बचे 10 आरोपियों को बरी कर दिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कमलनाथ सरकार
  • आकाश विजयवर्गीय
  • मध्यप्रदेश के इंदौर
  • Former MLA Akash Vijayvargiya
  • Balla case
  • आकाश विजयवर्गीय बरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज