पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने एक्टर धर्मेंद्र को रात 11:34 बजे दे दी श्रद्धांजलि, न्यूज चैनल पर भड़कीं हेमा मालिनी
Sanjay Gupta | Nov 11, 2025, 11:31 IST
mla-sanjay-shukla-pays-tribute-to-dharmendra-while-actor-hemamalini-responds
पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोमवार रात को ही धर्मेंद्र के लिए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेश जारी किया था। वहीं, धर्मेंद्र की सेहत को लेकर अफवाहें फैलने पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी काफी नाराज हो गईं।
Indore News:एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं और स्थिति गंभीर है। मंगलवार सुबह उनके निधन की खबर कुछ न्यूज चैनल पर चल गई। इस पर उनकी पत्नी और हेमा मालिनी काफी नाराज हुईं और सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली।
बेटी ईशा ने भी धर्मेंद्र को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन किया। दोनों ने बताया कि वह भर्ती हैं और ठीक हो रहे हैं।
श्रद्धांजलि एक युगपुरुष को, आज भारतीय सिनेमा ने अपना एक अमर नायक खो दिया- धर्मेंद्र जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मुस्कान, उनका अंदाज और पर्दे पर उनकी सादगी ने करोड़ों दिलों को छुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
हेमा मालिनी ने न्यूज चैनल पर निधन की खबर आने पर पोस्ट किया कि- जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।
![झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं...' धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं पत्नी हेमा मालिनी]()
मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर शोक व्यक्त किया था। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।
ये खबरें भी पढ़ें...
दुनिया ने दे दी श्रद्धांजलि... बेटी ने कहा सब ठीक है, धर्मेंद्र के निधन की खबरें निकली झूठीं
धर्मेंद्र को सांस में तकलीफ होने पर सोमवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बेटे सनी और बॉबी अस्पताल पहुंच गए और बेटियों को भी बुलाने की खबर है। उधर कई एक्टर भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
धर्मेंद्र फिल्म इक्कीस में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग के यंग सोल्जर अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है। अमिताभ बच्चन की नातिन अगस्त्य नंदा इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल का रोल निभा रहे हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल. खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं।
बेटी ईशा ने भी धर्मेंद्र को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन किया। दोनों ने बताया कि वह भर्ती हैं और ठीक हो रहे हैं।
इन सभी के बीच पूर्व विधायक और कांग्रेस से बीजेपी में गए संजय शुक्ला ने तेजी दिखाते हुए सोमवार रात 11.34 पर ही धर्मेंद्र के लिए श्रद्धांजलि संदेश जारी कर दिया।
शुक्ला ने यह लिखा X पर
हेमा मालिनी इस तरह भड़कीं
झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं...' धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं पत्नी हेमा मालिनी
शॉर्ट में समझें धर्मेंद्र से जुड़ी पूरी खबर
| |
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया था दुख
दुनिया ने दे दी श्रद्धांजलि... बेटी ने कहा सब ठीक है, धर्मेंद्र के निधन की खबरें निकली झूठीं
अस्पताल में भर्ती हैं धर्मेंद्र
जल्द फिल्म इक्कीस में नजर आने वाले हैं धर्मेंद्र
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari