विधायक पत्नी के साथ होर्डिंग में लगी फोटो पर भड़के पूर्व सांसद पति
Sandeep Kumar | Nov 21, 2024, 18:19 IST
Former MP husband
मध्य प्रदेश में अलग-अलग दलों की राजनीति करने वाले पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद फिर से बढ़ गए है। दंपति के बीच मतभेद इस कदर बढ़ गए हैं कि अब पति को पत्नी के जन्मदिन पर लगे होर्डिंग में भी अपनी तस्वीर पसंद नहीं आ रही है।
बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के जन्मदिन वाले पोस्टर को देखकर उनके पति और पूर्व सांसद कंकर मुंजारे भड़क गए है। कंकर मुंजारे ने मर्यादा में रहने की नसीहत तक दे डाली है। कंकर मुंजारे ने कहा कि आइंदा से उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल उनसे पूछे बिना नहीं होनी चाहिए। दरअसल बालाघाट में कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे के होर्डिंग लगाए गए थे। जिसमें अनुभा मुंजारे के पति और पूर्व सांसद कंकर मुंजारे की तस्वीर थी। ये तस्वीर देखकर कंकर मुंजारे भड़क गए है। बीएसपी नेता का कहना है विधायक अनुभा मुंजारे ने मेरी सहमति के बिना होर्डिंग पर मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया। इससे मेरा अपमान हुआ है।
!['विधायक पत्नी के साथ मेरे पोस्टर न लगाओ'... पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने क्यों कर दिया मना?]()
कंकर मुंजारे ने कहा, यह उनकी क्षुद्र मानसिकता को दर्शाता है। मैं एक अलग पार्टी में हूं और वह दूसरी पार्टी में हैं। मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है? मेरा इनसे कोई संबंध नहीं है। यह आपत्तिजनक है। मैं इस बार छोड़ रहा हूं, लेकिन दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए।
इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान कंकर मुंजारे ने अपनी विधायक पत्नी अनुभा के साथ राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद के कारण घर छोड़ने को कहा था। फिलहाल, दोनों अलग-अलग रहते हैं।
'विधायक पत्नी के साथ मेरे पोस्टर न लगाओ'... पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने क्यों कर दिया मना?
पत्नी विधायक को पति की नसीहत
पूर्व सांसद और बीएसपी नेता कंकर मुंजारे ने अपनी पत्नी चेतावनी दी है कि यदि उनकी पत्नी ( बालाघाट क्षेत्र से कांग्रेस विधायक ) ने अपने राजनीतिक होर्डिंग और बैनरों में उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल बंद नहीं किया तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
मेरा इनसे कोई संबंध नहीं : पूर्व सांसद
पहले भी हो चुकी है दोनों में सियासी तकरार
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari