FORTUNE के मिलावटी राईस ब्रान ऑइल 1 लाख रू. जुर्माना, बिग बाजार बेच रहा था मिस ब्रांडेड मल्टीग्रेन ब्रेड

Vishwanath Singh | Apr 26, 2025, 21:50 IST
Share
The Sootr
The Sootr

बिग बाजार पर भी कोर्ट द्वारा करवाई की गई है जिसमें मल्हार मेगा मॉल स्थित बिग बाजार के शॉपिंग आउटलेट से मिस ब्रांडेड मूंग स्पेशल पापड़ जो कि विशाल कंपनी का था।

इंदौर में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले और ग्राहकों को धोखे में रखकर माल बेचने वालों पर अपर कलेक्टर की कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर में अपर कलेक्टर गौरव बैनल की कोर्ट ने 16 प्रकरण में 26 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 21 लाख 30 हजार का जुर्माना लगाया है। इसमें सबसे अहम बात यह रही की अडाणी समूह के फॉर्चून रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का सैंपल मिलावटी मिला था। इस पर अपर कलेक्टर की कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। वही इंदौर के दो प्रतिष्ठानों जीके ट्रेडिंग कंपनी और अडाणी विल्मर लिमिटेड के इंदौर स्थित प्रतिष्ठानों पर भी 1–1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह दोनों इस मिलावटी तेल को अपने प्रतिष्ठानों से बेच रहे थे।

बिग बाजार पर भी 1 लाख का जुर्माना

उन्होंने बताया कि बिग बाजार पर भी कोर्ट द्वारा करवाई की गई है जिसमें मल्हार मेगा मॉल स्थित बिग बाजार के शॉपिंग आउटलेट से मिस ब्रांडेड मूंग स्पेशल पापड़ जो कि विशाल कंपनी का था। टॉप एंड टाउन मल्टीग्रेन ब्रेड भी यहां से बेची जाती मिली है। इस पर बिग बाजार पर भी 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक हनी सिंह पर भाभी का बड़ा आरोप- पति को भेजा नशामुक्ति केंद्र, संपत्ति भी हड़पी!

सराफा की मित्तल कचोरी भी निकली मिस ब्रांडेड

अपर कलेक्टर की कोर्ट ने जो कार्रवाई की है, उसमें सराफा स्थित मित्तल कचोरी वाला पर भी 80000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यहां से खाद्य विभाग की टीम ने कचोरी के मसाले का सैंपल लिया था। साथ ही मित्तल कचोरी वाले की खट्टी मीठी चटनी जो कि वह पैक करके बेच रहा था। उसका सेंपल भी लिया था। जांच में दोनों ही सैंपल मिस ब्रांडेड निकले हैं।

यह खबर भी पढ़ें...यौन उत्पीड़न पर अब कलकत्ता हाईकोर्ट फैसला, नाबालिग के ब्रेस्ट छूना रेप नहीं

सागर गैरे का पनीर मिला मिलावटी

अपर कलेक्टर गौरव बैनल ने बताया कि 56 दुकान के सामने स्थित सागर गैरे से खाद्य विभाग की टीम ने पनीर का सैंपल लिया था। वह सैंपल जांच में मिलावटी पाया गया है। सागर गैरे दुकान संचालक द्वारा इस मिलावटी पनीर को अपनी दुकान से बचा जा रहा था। इस पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...महिला की अमानवीयता : मासूम बच्चे की जान डाली खतरे में, बीड़ी पिलाते बनाया वीडियो

कैलाश ग्रेन पर 80 हजार का जुर्माना

उन्होंने बताया कि मेसर्स श्री कैलाश ग्रेन मिल्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी टीम ने कार्रवाई करते हुए रोजा दुरम व्हीट फ्लोर का सैंपल लिया था। जो की जांच में मिस ब्रांडेड निकला। बताया गया कि कैलाश ग्रेन द्वारा इस मिस ब्रांडेड आटे का निर्माण करते हुए पैकिंग करके उसे बेचा भी जा रहा था। इस पर 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...प्रधानमंत्री आवास योजना में नया मौका : 30 अप्रैल से पहले करें आवेदन, पहली किस्त जारी

Tags:
  • इंदौर
  • गौरव बैनल
  • जुर्माना
  • बिग बाजार
  • सराफा
Gandhi Jayanti: जब पहली बार भोपाल नवाबी रियासत के शाही मेहमान बने थे बापू, नवाब खान ने रेशमी कपड़े छोड़ पहनी थी खादी

By Kaushiki

Gandhi Jayanti: जब पहली बार भोपाल नवाबी रियासत के शाही मेहमान बने थे बापू, नवाब खान ने रेशमी कपड़े छोड़ पहनी थी खादी
जयपुर में 5 करोड़ की लग्जरी घड़ियों की चोरी, घोड़ासन गैंग पर शक, जांच दिल्ली-नेपाल तक फैली

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में 5 करोड़ की लग्जरी घड़ियों की चोरी, घोड़ासन गैंग पर शक, जांच दिल्ली-नेपाल तक फैली
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोले- चापलूसी की परंपरा से घुटा दम

By Jageshwar prasad

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोले- चापलूसी की परंपरा से घुटा दम
पूर्व सीएम कमलनाथ की हड़पी जमीन, फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र से किया खेल, 2 गिरफ्तार

By Aman Vaishnav

पूर्व सीएम कमलनाथ की हड़पी जमीन, फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र से किया खेल, 2 गिरफ्तार
शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर छापा, फिर भी हाथ खाली, रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच

By Harrison Masih

शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर छापा, फिर भी हाथ खाली, रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच
भरतपुर: सूखे कुएं से पांच करोड़ की नकली दवाइयां बरामद, मास्टरमाइंड होलसेलर सहित पांच गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

भरतपुर: सूखे कुएं से पांच करोड़ की नकली दवाइयां बरामद, मास्टरमाइंड होलसेलर सहित पांच गिरफ्तार
पोषण आहार या लाड़ली बहना योजना? नियमों के फेर में फंसी एमपी की सात लाख आदिवासी महिलाएं, ये एक वजह बनी रुकावट

By Aman Vaishnav

पोषण आहार या लाड़ली बहना योजना? नियमों के फेर में फंसी एमपी की सात लाख आदिवासी महिलाएं, ये एक वजह बनी रुकावट