इंदौर में 2 कोरोना मरीज और मिले, दूसरी बीमारियों की जांच के लिए आए तब पता चला

Vishwanath Singh | May 25, 2025, 12:28 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर में अब कोरोना को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आने लगे हैं। इसके चलते दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनके सहित पिछले 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या चार हो गई है।

इंदौर में कोरोना अब धीरे–धीरे अपने पैर पसार रहा है। यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या अब चार हो गई है। शुक्रवार को ही दो कोरोना पीड़ित इंदौर में मिले थे। इसके बाद दो और मरीजाें के कोरोना पीड़ित होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि ये दोनों मरीज इंदौर से बाहर उज्जैन और सूरत के हैं।

उज्जैन और सूरत के हैं मरीज

इंदौर में अब कोरोना को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आने लगे हैं। इसके चलते दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनके सहित पिछले 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या चार हो गई है। शनिवार को दो नए मरीज मिले हैं। वे इंदौर के नहीं हैं लेकिन इनकी जांच इंदौर में की गई थी। इसमें एक उज्जैन की 45 ‌वर्षीय महिला है, उसे अन्य बीमारियां भी हैं। दूसरी मरीज सूरत की 7 वर्षीय बालिका है।

यह खबर भी पढ़ें...SBI Youth India Fellowship दे रहा रूरल डेवलपमेंट में एक्टिव रोल निभाने का मौका, ऐसे करें आवेदन

अन्य बीमारियों की जांच के लिए आए इंदौर

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन की महिला के सैंपल इंदौर के एक प्राइवेट लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अभी वह उज्जैन के हॉस्पिटल में एडमिट है जहां उसका दूसरी बीमारियों का इलाज चल रहा है। सूरत की 7 वर्ष की बालिका के परिजन उसे यहां अन्य बीमारी के इलाज के लिए इंदौर लाए थे। यहां लैब में जांच हुई तो पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। सीएमएचओ डॉ. सेत्या ने स्पष्ट किया कि ये दोनों मरीज इंदौर के कोरोना पॉजिटिव मरीजों के रिकॉर्ड में नहीं होंगे। इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख अलीम का पकड़ाया झूठ, घबराकर थाने से निकले

शुक्रवार को मिले थे दो कोरोना मरीज

बताया गया कि इसके पूर्व शुक्रवार को इंदौर में दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ये दोनों होम आइसोलेट हैं। इनमें से एक की केरल ट्रैवल की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री मिली है। दोनों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों युवकों के एक बार और सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही इनके सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेज जाएंगे ताकि स्ट्रेन का पता चल सके।

यह खबर भी पढ़ें...छोटी आदतों की प्रभावी शक्ति लाएगी बड़ा बदलाव

22 संपर्कों का पता कर लिया

केरल से लौटे जिस 33 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी मिली थी। उसकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हो गई है। उसके संपर्क में आए कुल 22 लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने निकाल ली है। उसमे से एक व्यक्ति को हलका सा बुखार है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति अहमदाबाद से इलाज के लिए इंदौर आया था।

यह खबर भी पढ़ें...जस्टिस BV नागरत्ना जजों की नियुक्ति में निभाएंगी अहम रोल, देश की पहली महिला CJI बनेंगी

Tags:
  • इंदौर
  • कोरोना
  • इलाज
  • मरीज
  • पॉजिटिव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग