ग्वालियर से इटावा बाया भिंड तक नया फोरलेन हाईवे बनाने की प्रक्रिया शुरू, तैयार करने में आएंगे इतने करोड़ रुपए खर्च, जानें

Raj Singh | Sept 28, 2024, 10:53 IST
Share
the sootr
the sootr

ग्वालियर से इटावा बाया भिंड तक नया फोरलेन हाईवे बनाने का काम शुरू होने वाला है। मप्र सड़क विकास निगम ने इसका प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है।

ग्वालियर से आगरा के बाद अब ग्वालियर से इटावा बाया भिंड तक नया फोरलेन हाईवे ( Four-lane highway ) बनाने का काम शुरू होगा। इस हाईवे की दूरी 105 किमी होने वाली है, जो मौजूदा हाईवे से 3 किमी कम है। साथ ही नए और मौजूदा हाईवे पर ट्रैफिक बंटने से वाहनों को स्पीड मिलेगी। इससे करीब 1 घंटे का समय बचेगा।

इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च

वर्तमान में ट्रैफिक लोड ( Traffic Load ) अधिक होने और जाम की वजह से करीब ढाई घंटे का समय लग जाता है। मौजूदा टू लेन हाईवे को फोर लेन हाईवे में बदलने पर 2,700 करोड़ रुपए खर्च आएंगे। जबकि नए फोर लेन हाईवे की लागत 2,500 करोड़ रुपए है।

मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने इसका प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ( Union Ministry of Road Transport and Highways ) को भेज दिया है। मौजूदा हाईवे पर करीब 16 हजार वाहनों का ट्रैफिक लोड है। इसके विस्तार में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए नया हाईवे बनाने की योजना तैयार की गई है, ताकि ट्रैफिक को बांटा जा सके।

105 किलोमीटर लंबाई और 60 मीटर चौड़ाई

पुरानी छावनी चौराहे से गोले का मंदिर, महाराजपुरा, लक्ष्मणगढ़ होते हुए झांसी बाईपास की तरफ गोहद मार्ग ( gohad road )से नया फोर लेन स्पीड कॉरिडोर प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 105 किलोमीटर और चौड़ाई 60 मीटर होगी। इसमें किसी भी इंफ्रास्ट्रक्चर ( Infrastructure ) को शिफ्ट करने या तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए सरकारी और निजी जमीन का अधिग्रहण करना होगा। इसकी लागत 2200 करोड़ रुपए आंकी गई है।

मौजूदा हाईवे 108 किलोमीटर लंबा

बता दें कि मौजूदा हाईवे 108 किलोमीटर लंबा है और दो लेन का है। यह पुरानी छावनी से इटावा तक जाता है। गोले का मंदिर-एयरपोर्ट रोड, मेहगांव, भिंड में कुछ जगहों पर ही इसे फोर लेन बनाया गया है। इसे फोर लेन बनाने में करीब 2,700 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका कारण औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गैस पाइपलाइन हटाने और पूरे रूट पर बिजली, पानी-सीवर लाइन, मकान, होटल, ढाबे आदि के लिए भारी मुआवजा देना पड़ेगा।

मध्य प्रदेश का पहला एक्सेस कंट्रोल फोर लेन हाईवे, उज्जैन-जावरा हाईवे से अब 10 घंटे में पहुंचेंगे उज्जैन से दिल्ली- मुंबई

हाईवे बनाने के लिए डीपीआर हो रहा तैयार

सड़क विकास निगम ( Road Development Corporation ) मौजूदा हाईवे को फोरलेन हाईवे बनाने के लिए डीपीआर भी तैयार कर रहा है, ताकि दूसरा विकल्प भी तैयार रहे। नई दिल्ली की एक कंसलटेंसी फर्म पुरानी छावनी से इटावा तक इस रूट पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे मार्च 2025 तक सौंपना है। विभागीय अधिकारियों के शुरुआती सर्वे में सामने आया है कि अगर इस हाईवे का विस्तार किया गया तो इस प्रोजेक्ट में कई दिक्कतें आएंगी। इसी को देखते हुए सबसे ज्यादा फोकस नए हाईवे पर किया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज