मध्य प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ऑनलाइन परमिशन लेकर बना सकेंगे 2000 स्क्वायर वर्ग फीट तक का मकान
Pratibha ranaa | Jul 01, 2024, 08:34 IST
घर का सपना होगा आसान
मध्य प्रदेश में प्लॉट खरीदकर मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब 2000 स्क्वायर फीट तक के प्लॉट पर निर्माण की बिल्डिंग परमिशन के लिए नगर निगम दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे।
मध्य प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आपके पास प्लॉट है और उस पर आप अपना आलीशान घर बनवाने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। अब आपको नक्शा पास करवाने के लिए बाबूओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब आप आज से ऑनलाइन परमिशन लेकर 2000 स्क्वायर फीट तक के घर बना सकेंगे।
मध्य प्रदेश सरकार ने भवन निर्माण के कुछ नियमों में बदलाव किया है और यह आपके बड़े काम का है। अब आपको घर बनवाने की अनुमति लेने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एबीपास पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके निर्माण शुरू कर सकेंगे। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
एमपी सरकार के इस फैसले से मप्र के कई लोगों को फायदा होगा। मप्र में बनने वाले 90% मकान अब 2000 स्क्वायर फीट तक के प्लॉट पर ही बनते हैं। बिल्डिंग परमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद भी परमिशन मिलने में लंबा समय लग जाता है।
प्रक्रिया में आर्किटेक्ट की सहायता भी लेनी पड़ती है। ऐसे लोग अब सीधे नगरीय प्रशासन के एबीपास पोर्टल पर जाकर वहां उपलब्ध नक्शों में से मनपसंद नक्शा चुनेंगे और ऑनलाइन फीस जमा कर देंगे। ऐसा करते ही डीम्ड परमिशन मिल जाएगी यानि आवेदनकर्ता ऑनलाइन प्रक्रिया के आधार पर ही काम शुरू कर देगा।
वहीं इस ऑनलाइन प्रक्रिया में मौका मुआयना का प्रावधान होगा। निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा के कर्मचारी डीम्ड परमिशन जारी होने के एक महीने के अंदर मौके पर जाकर मुआयना करेंगे। नक्शे के मुताबिक निर्माण नहीं मिला तो जांच रिपोर्ट के आधार पर परमिशन रद्द हो जाएगी।
![pratibha rana]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ऑनलाइन परमिशन लेकर शुरू कर सकेंगे घर का काम
कई लोगों को होगा फायदा
प्रक्रिया में आर्किटेक्ट की सहायता भी लेनी पड़ती है। ऐसे लोग अब सीधे नगरीय प्रशासन के एबीपास पोर्टल पर जाकर वहां उपलब्ध नक्शों में से मनपसंद नक्शा चुनेंगे और ऑनलाइन फीस जमा कर देंगे। ऐसा करते ही डीम्ड परमिशन मिल जाएगी यानि आवेदनकर्ता ऑनलाइन प्रक्रिया के आधार पर ही काम शुरू कर देगा।
ऑनलाइन होगा मौका मुआयना का प्रावधान होगा
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA