उलेमा ने जज पर फेंकी जूतों की माला, अपने पक्ष में फैसला नहीं आने से बिफरा, देखें वीडियो
Jitendra Shrivastava | May 28, 2024, 19:20 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर जिला कोर्ट में जज की ओर जूते की माला फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पेशी के दौरान अपने पक्ष में फैसला न आने पर नाराज होकर जूते की माला फेंक दी। आरोपी जूते की माला पहले से छिपाकर लाया था...
इंदौर जिला कोर्ट में जज पर जूतों की माला फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी उलेमा पेशी के दौरान अपने पक्ष में फैसला नहीं होने से नाराज था। घटना के बाद वकीलों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटनाक्रम से सब आश्चर्य में रह गए। वकीलों ने जज की टेबल पर से माला को हटवाया। इंदौर जिला अदालत में जज से बदसलूकी के मामले आरोपी उलेमा की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी को बाबुओं और वकीलों ने कोर्ट रूम में जमकर पीटा और पूरे कपड़े फाड़ डाले, पुलिस जैसे तैसे लोगों से बचाकर थाने ले गई।
घटना इंदौर की
घटना मंगलवार, 28 मई को दोपहर में इंदौर की कोर्ट नंबर 40 की है। रास्ते के विवाद के 12 साल पुराने एक मामले को कोर्ट ने खारिज कर दिया। इससे फरियादी नाराज हो गया। वह अपने साथ जूते की माला छिपाकर लाया था। फैसला सुनते ही उसने वह माला जज की टेबल पर फेंक दी और विरोध जताया।
एमजी रोड थाना पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम मो. सलीम है, जो आजाद नगर कोहिनूर कॉलोनी फातिमा मस्जिद है के पास रहता है। बुजुर्ग का आरोप है कि मस्जिद वालों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। नगर निगम में भी आरोपी बुजुर्ग की तरफ से शिकायत की गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद 12 साल पहले कोर्ट में केस लगाया और मस्जिद के अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। जमीन नपती हुई तो मस्जिद निजी जमीन पर बनी हुई निकली। आरोपी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं निकला। आखिरकार कोर्ट ने केस खारिज कर दिया। आरोपी बुजुर्ग पहले से तैयारी कर जूतों की माला बनाकर साथ लाया था। आरोपी बुजुर्ग का बेटा दिव्यांग है।
एमजी रोड पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची है। पिछले दिनों ऐसा ही मामला आगर-मालवा कोर्ट में भी सामने आया था जहा एक वकील ने ही जज पर जूता फेंक दिया था । लगातार सामने आ रही घटनाओं से जज की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे है ।इंदौर कोर्ट में बुजुर्ग द्वारा जज की ओर जूते की माला फेंकने के बाद हड़कंप मच गया। क्षेत्र में तैनात पुलिस तुरंत पहुंची और मौके से बुजुर्ग को थाने लेकर रवाना हुई।
देखें वीडियो...
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जज पर फेंकी जूतों की माला
घटना इंदौर की कोर्ट नंबर 40 की है
घटना मंगलवार, 28 मई को दोपहर में इंदौर की कोर्ट नंबर 40 की है। रास्ते के विवाद के 12 साल पुराने एक मामले को कोर्ट ने खारिज कर दिया। इससे फरियादी नाराज हो गया। वह अपने साथ जूते की माला छिपाकर लाया था। फैसला सुनते ही उसने वह माला जज की टेबल पर फेंक दी और विरोध जताया।
जमीन के कब्जे से जुड़ा है विवाद
एमजी रोड थाना पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम मो. सलीम है, जो आजाद नगर कोहिनूर कॉलोनी फातिमा मस्जिद है के पास रहता है। बुजुर्ग का आरोप है कि मस्जिद वालों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। नगर निगम में भी आरोपी बुजुर्ग की तरफ से शिकायत की गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद 12 साल पहले कोर्ट में केस लगाया और मस्जिद के अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। जमीन नपती हुई तो मस्जिद निजी जमीन पर बनी हुई निकली। आरोपी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं निकला। आखिरकार कोर्ट ने केस खारिज कर दिया। आरोपी बुजुर्ग पहले से तैयारी कर जूतों की माला बनाकर साथ लाया था। आरोपी बुजुर्ग का बेटा दिव्यांग है।
बुजुर्ग को पुलिस पकड़कर ले गई
एमजी रोड पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची है। पिछले दिनों ऐसा ही मामला आगर-मालवा कोर्ट में भी सामने आया था जहा एक वकील ने ही जज पर जूता फेंक दिया था । लगातार सामने आ रही घटनाओं से जज की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे है ।इंदौर कोर्ट में बुजुर्ग द्वारा जज की ओर जूते की माला फेंकने के बाद हड़कंप मच गया। क्षेत्र में तैनात पुलिस तुरंत पहुंची और मौके से बुजुर्ग को थाने लेकर रवाना हुई।
देखें वीडियो...
इंदौर जिला न्यायालय में फरियादी के पक्ष में नहीं आया फैसला तो जज साहब पर फेंक दी जूतों की माला #Indore #districtcourt #court #news #viralvideo #madhyapradesh #mpnews pic.twitter.com/NtKgOGeYK3
— TheSootr (@TheSootr) May 28, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जज पर फेंकी जूतों की माला
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari