पति के नाम दर्ज गैस कनेक्शन हो सकेगा लाड़ली बहनों के नाम पर, सस्ता सिलेंडर पाने की सबसे बड़ी बाधा होगी दूर

Chandresh Sharma | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
पति के नाम दर्ज गैस कनेक्शन हो सकेगा लाड़ली बहनों के नाम पर, सस्ता सिलेंडर पाने की सबसे बड़ी बाधा होगी दूर
पति के नाम दर्ज गैस कनेक्शन हो सकेगा लाड़ली बहनों के नाम पर, सस्ता सिलेंडर पाने की सबसे बड़ी बाधा होगी दूर

अलीराजपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि जिन लाड़ली बहनों के यहां गैस का कनेक्शन पति के नाम पर है, उसका नामांतरण अब आसानी से हो सकेगा।

ALIRAJPUR. अलीराजपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि जिन लाड़ली बहनों के यहां गैस का कनेक्शन पति के नाम पर है, उसका नामांतरण अब आसानी से हो सकेगा। सीएम ने जिला कलेक्टर को मंच पर बुलाकर यह निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों को यह निर्देश दिए जाएं कि ऐसी लाड़ली बहनों के नाम गैस कनेक्शन जल्द से जल्द नामांतरित कराया जाए, जिनके यहां अभी गैस का कनेक्शन पुरुषों के नाम पर है। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने उज्ज्वला और लाड़ली बहना को एक सितंबर से रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है।

Add a heading (7).jpg
Add a heading (7).jpg

गैस कनेक्शन नाम पर न होने की थी समस्या

दरअसल ज्यादातर लाड़ली बहनों के नाम पर गैस कनेक्शन नहीं हैं, ऐसे में सरकार द्वारा की गई घोषणा का लाभ ज्यादातर लाड़ली बहनों को इस वजह से नहीं मिल पा रहा है कि गैस कनेक्शन उनके नाम नहीं हैं। अब मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है, माना जा रहा है कि प्रशासन गैस एजेंसियों को ताकीद देकर जल्द गैस कनेक्शन महिलाओं के नाम नामांतरित करा देगा तो लाड़ली बहनों को सस्ता सिलेंडर उपलब्ध होने लगेगा।

अलीराजपुर को जिला बनाने का भी वादा

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गैस सिलेंडर की सब्सिडी के रुपए भी लाड़ली बहनों के खाते में डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चलाते हैं। मैं आपका भाई हूं और आप सभी मेरे परिवार की सदस्य हैं। सीएम बोले कि इस बार आशीर्वाद देकर सरकार बनवा दो, अगली बार अलीराजपुर जिला बन जाएगा।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • Change of name of gas connection
  • in the name of beloved sisters
  • CM's announcement
  • गैस कनेक्शन का नामांतरण
  • लाड़ली बहनों के नाम पर
  • CM का ऐलान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज