हादसे में घायल पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया को नहीं मिली एंबुलेंस, बाहर से मंगाई, दिल्ली रेफर
Rohit Sahu | May 08, 2025, 09:14 IST
girraj dandotiya
मुरैना में पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उन्हें समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाई, जिसके चलते बाहर से वाहन बुलवाकर दिल्ली रेफर किया गया।
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक सड़क हादसे में पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया घायल हो गए। यह हादसा कैलारस के पास तोरका मोड़ पर हुआ, जहां एक सवारी बस ने उनकी कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके पैर की हड्डी दो-तीन जगह से टूट गई। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत मे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है।
हादसा बुधवार रात कैलारस थाना क्षेत्र के तोरका गांव में हुआ। पूर्व मंत्री दंडोतिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़ की बेटी के शादी समारोह से लौट रहे थे। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि यात्री बस ने रॉन्ग साइड से आकर पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के साथ उनका ड्राइवर विजयशंकर, गौरव दुबे और पवन सेंगर सवार थे। इनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पूर्व मंत्री के पीएसओ के भी पैर में चोट लगी है।
यह भी पढ़ें...फर्जी मार्कशीट मामले में मुरैना महापौर शारदा सोलंकी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
गिर्राज दंडोतिया 2018 में कांग्रेस से दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। हालांकि, उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें...मुरैना में कोचिंग सेंटर में लव जिहाद, असलम ने खुद को शिवभक्त बताकर छात्राओं के वीडियो बनाए
thesootr links
शादी समरोह से लौट रहे थे
जिला अस्पताल से नहीं करा पाया एंबुलेंस की व्यवस्था
पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सका। अस्पताल प्रबंधन ने जैसे-तैसे दो सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन एक में लाइट नहीं थी और दूसरे में स्टेपनी नहीं थी। इसलिए अब उनके लिए बाहर से एंबुलेंस बुलवाई गई है। जिला अस्पताल पहुंचने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।
बस ने गलत दिशा से आकर मारी टक्कर
यह भी पढ़ें...फर्जी मार्कशीट मामले में मुरैना महापौर शारदा सोलंकी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
कांग्रेस से भाजपा में आए थे दंडोतिया
यह भी पढ़ें...मुरैना में कोचिंग सेंटर में लव जिहाद, असलम ने खुद को शिवभक्त बताकर छात्राओं के वीडियो बनाए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava