अब रोजाना गोवा के लिए उड़ान भर सकेंगे प्रदेशवासी, ये होगा किराया

Dolly patil | Nov 07, 2024, 15:07 IST
Share
इंडिगो एयरलाइंस विंटर शेड्यूल
इंडिगो एयरलाइंस विंटर शेड्यूल

1 दिसंबर से भोपाल से गोवा के लिए फिर से फ्लाइट शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि यह फ्लाइट रोजाना चलने वाली है। जानकारी के मुताबिक इसका न्यूनतम किराया 4 से 5 हजार रुपए होगा।

1 दिसंबर से भोपाल से गोवा के लिए फिर से फ्लाइट शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि यह फ्लाइट रोजाना चलने वाली है। जानकारी के मुताबिक इसका न्यूनतम किराया 4 से 5 हजार रुपए होगा। इंडिगो की फ्लाइट ( 6ई367 ) भोपाल से दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरेगी। क्रिसमस और नए साल के मौके पर ज्यादातर लोग छुट्टियां मनाने गोवा जाते हैं। ऐसे में लंबे समय से यात्री भोपाल से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद ये निर्णय लिया गया।

इंडिगो की 25-26 को फ्लाइट पकड़नी है तो 2 घंटे पहले पहुंचें एयरपोर्ट

फ्लाइट का समय

आपको बता दें कि यह फ्लाइट इंडिगो की फ्लाइट ( 6E367 ) भोपाल से दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरेगी। शाम 5:10 बजे गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पहुंचेगी। गोवा से यह फ्लाइट ( 6ई366 ) दोपहर 1 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:50 बजे यह भोपाल पहुंचेगी। जिससे यात्रियों को आसानी से और जल्दी गोवा पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

फ्लाईट्स का विंटर शेड्यूल

विंटर शेड्यूल में इंदौर से चेन्नई, जयपुर, पुणे की नई फ्लाइट मिल रही है। इन फ्लाइट के जुड़ने से इंदौर से हर दिन चलने वाली फ्लाइट की संख्या 90 हो जाएगी। इंदौर से जयपुर के लिए यह तीसरी, पुणे और चेन्नई के लिए दूसरी फ्लाइट होगी। इंदौर से दिल्ली के लिए भी नई फ्लाइट जुड़ेगी। यह सभी दिवाली के पहले शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।

भोपाल से कोलकाता, गोवा समेत कई शहरों के लिए शुरू हो रही सीधी फ्लाइट

यात्री कर रहे थे मांग

लगभग साल भर पहले तक इंडिगो एयरलाइंस भोपाल से गोवा डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन कर रही थी। जिसमें यात्रियों की तादाद भी लगभग फुल हुआ करती थी, लेकिन सर्दियों का सीजन खत्म होने के बाद अचानक इंडिगो एयरलाइंस ने भोपाल से गोवा की फ्लाइट को बंद कर दिया था। जिसके चलते भोपाल और इसके आसपास के इलाकों के यात्री लगातार भोपाल गोवा की फ्लाइट फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे।

नई फ्लाइट्स होंगी शुरू

भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लगातार नई-नई फ्लाइट्स शुरू की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक जल्दी भोपाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स का भी संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस से लेकर दूसरी तमाम सुविधाएं जुटा ली गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indigo Airlines
  • इंडिगो एयरलाइंस
  • इंडिगो एयरलाइंस न्यूज
  • Raja Bhoj International Airport
  • राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
  • भोपाल से गोवा फ्लाइट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज