सोने के घर वाले बिल्डर अनूप अग्रवाल की हाईवे कंपनी के पास IDA, NHAI के ठेके, PM आवास, CM राइज स्कूल का भी काम

Sanjay Gupta | Jul 13, 2025, 16:27 IST
Share
Golden house builder
Golden house builder

गोल्डन हाउस के अग्रवाल ने अपने सोने के घर को दिखाते हुए कहा था कि- "हमारे पास सिर्फ एक पेट्रोल पंप था। 25 लोगों का परिवार था। मुझे लगा कि इससे सर्वाइवल मुश्किल होगा, तो मैंने सरकारी ठेकेदारी शुरू की। सड़कें, पुल, इमारतें बनाईं।

MP News. इंदौर की कंपनी हाईवे इन्फ्रा के होलटाइम डायरेक्टर और सीएफओ अनूप अग्रवाल चर्चा में हैं। उनके गोल्डन हाउस ने कंपनी और बोर्ड मेंबर्स अरूण जैन, रिद्दार्थ जैन को उलझा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के सारे कामकाज और सरकारी ठेके राडार पर आ गए हैं।

'द सूत्र' ने कंपनी की बैलेंस शीट भी देखी। कंपनी का कारोबार एक साल में 50 फीसदी बढ़ा है। अग्रवाल ने गोल्डन हाउस को लेकर कहा था कि सरकारी ठेके मिलने के बाद उनकी तरक्की हुई। क्या इन ठेकों से अग्रवाल ने इतनी कमाई की कि गोल्डन हाउस बन गया? विटेंज कारों की लाइन भी लग गई। इस पर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने टिप्पणी की।

कंपनी ने मुख्य ठेके IDA, NHAI से लिए हुए

गोल्डन हाउस के अग्रवाल ने अपने सोने के घर को दिखाते हुए कहा था कि- "हमारे पास सिर्फ एक पेट्रोल पंप था। 25 लोगों का परिवार था। मुझे लगा कि इससे सर्वाइवल मुश्किल होगा, तो मैंने सरकारी ठेकेदारी शुरू की। सड़कें, पुल, इमारतें बनाईं। अब 300 कमरों वाला होटल बना रहे हैं। यही मेरी विकास यात्रा है।
  • सूत्र ने कंपनी के प्रोफाइल को जांचा तो इसमें पाया कि मुख्य ठेके IDA, NHAI से लिए गए हैं।
  • कंपनी आईडीए की टीपीएस 9 की रोड बना रहा है।
  • वह मास्टर प्लान की रोड भी बना रहा है। खासकर एमआर 11 की एबी रोड देवास नाका से बायपास रोड। कन्नड़ सतवास रोड भी उन्हीं ने बनाई तो पीडब्लयूडी से दी गई तारण मांगलिया रोड भी बनाई है।
  • मप्र रूरल रोड डेवलपमेंड अथारिटी से मिले रूरल रोड प्रोजेक्ट को भी बना रहा है, स्कीम 78-1 के फेज टू की रोड भी बना रहा है।
  • न्यू आईटी पार्क भी उनके द्वारा बनाया जा रहा है।
  • पीएम आवास योजना में अफार्डेबल हाउस भी बनाए तो सीएम राइज स्कूल भी बना रहा है
  • कंपनी के पास टोल के भी कई काम है मोरवा प्लाजा, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे सहित करीब दस प्लाजा उसके पास है।

उद्योगपति गोयनका बोले इंदौर में सरकारी ठेकेदार बनो

अग्रवाल के गोल्डन हाउस का वीडियो आने के बाद प्रसिद्ध उदयोगपति हर्ष गोयनका ने X पर कहा था कि- गोल्ड सीलिंग, गैरिश गोल्ड, स्टेत्यू, गोल्ड साकेट, कारों का बड़ा कलेक्शन। इस सबकी मोरल ऑफ द स्टोरी यह है कि स्टार्टअप भूल जाओ, इंदौर में सरकारी ठेकेदार बनो।

अग्निशमन विभाग और इंडियन नेवी में नौकरी, स्कॉलरशिप का भी शानदार मौका, जल्द करें आवेदन

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉अनूप अग्रवाल इंदौर की कंपनी हाईवे इन्फ्रा के होलटाइम डायरेक्टर और सीएफओ हैं। उनकी कंपनी ने कई सरकारी ठेके हासिल किए हैं। इनमें IDA, NHAI, पीएम आवास योजना, सीएम राइज स्कूल निर्माण और अन्य बड़े निर्माण कार्य शामिल हैं।

👉अनूप अग्रवाल ने अपने गोल्डन हाउस का जिक्र करते हुए बताया। उन्होंने कहा कि उनकी शुरुआत एक पेट्रोल पंप से हुई थी। इसके बाद उन्होंने सरकारी ठेकेदारी से सड़कें, पुल और इमारतें बनाईं। आज वह 300 कमरों वाले होटल का निर्माण कर रहे हैं।

👉अनूप अग्रवाल के घर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनका घर सोने से सजा हुआ दिखाया गया था। घर में सोने के सॉकेट, झूमर और फर्नीचर तक थे। वीडियो में दावा किया गया कि घर में 24 कैरेट सोना है।

👉अग्रवाल की कंपनी का कारोबार एक साल में 50% बढ़ा है। 2022-23 में कंपनी का टर्नओवर 265 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में बढ़कर 406 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, खर्चों में भी बढ़ोतरी के कारण प्रॉफिट कम हुआ।

👉अनूप अग्रवाल ने वीडियो के बाद अपनी सफाई दी कि उनका घर और व्यापार संयुक्त परिवार की मेहनत से चल रहा है। उन्होंने कहा कि घर में 24 कैरेट सोना नहीं है, और इस वीडियो से गलतफहमी पैदा हुई है।

कंपनी के बोर्ड में ये हैं शामिल

कंपनी के एमडी अरूण कुमार जैन है, वहीं होलटाइम डायरेक्टर व सीएफओ अनूप अग्रवाल है, साथ ही रिद्दार्थ जैन डायरेक्टर है। इंडिपिडेंट डायरेकट्र के तौर पर रितिका अग्रवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव और उज्जवल कुमार घोष है। मैनेजमेंट टीम में सीईओ अंकित टंडन, ज्वाइंट सीईओ सौरभ मित्तल, सीएस पलक राठौर और ग्रुप कॉर्पोरेट लीगल आफिसर खुशबू पलोड़ है। (कंपनी की वेबसाइट के अनुसार)

इंदौर में IDA के स्नेह धाम में 108 बुजुर्ग रह सकेंगे, CM आज करेंगे उद्घाटन

कंपनी का टर्नओवर एक साल में तेजी से बढ़ा

कंपनी का साल 2023 और इसके पहले के वित्तीय सालों में औसतन ढाई सौ करोड़ के करीब रहा है और टैक्स के बाद प्राफिट 10 करोड़ के करीब रहा है। वित्तीय साल 2022-23 के अंत में टर्नओवर 265 करोड़ रुपए था, जो एक साल में ही 141 करोड़ रुपए बढ़कर 406 करोड़ रुपए हो गया। हालांकि कंपनी का खर्च भी बढ़ने से प्राफिट बहुत अधिक नहीं बढ़ना बताया गया है। जो खर्च कंपनी का 31 मार्च 2023 के समय 254 करोड़ था वह 31 मार्च 2024 के समय 383 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का टैक्स के बाद प्राफिट 17 करोड़ के करीब रहा है।

इंदौर विकास प्राधिकरण IDA की सभी 85 हजार फाइल होंगी डिजिटल, काम शुरू

यह है गोल्डन हाउस का पूरा मामला

उद्योगपति अनूप अग्रवाल के घर का एक वीडियो क्रिएटर प्रियम सारस्वत ने अपलोड किया। वीडियो की शुरुआत में प्रियम, घर के मालिक अनूप अग्रवाल और उनकी पत्नी से अनुमति लेकर अंदर प्रवेश करते हैं। जैसे ही वे बंगले में दाखिल होते हैं, सामने खड़ी 1936 मॉडल की विंटेज मर्सिडीज और कई लग्जरी कारों की लाइन देखकर वे दंग रह जाते हैं। घर में प्रवेश करते ही हर कोने में सोने की चमक नजर आती है। प्रियम जब कहते हैं, "मुझे चारों ओर सोना दिख रहा है," तो अनूप अग्रवाल मुस्कराते हुए जवाब देते हैं – "यह सब असली 24 कैरेट सोना है।"

UIDAI का नया mAadhaar ऐप : अब घर पर ही अपडेट करें मोबाइल नंबर और पता, यह है स्टेप टू स्टेप प्रोसेस

सोने के सॉकेट और सजावटी झूमर

बंगले के अंदर 10 बड़े-बड़े बेडरूम, सुंदर झूमर, महंगे इंटीरियर्स और हर कोने में सोने की परत नजर आती है। यहां तक कि दीवारों में लगे बिजली के सॉकेट भी सोने से बने हैं, जिसे देख दर्शक और खुद क्रिएटर भी अचंभित रह जाते हैं। प्रियम हैरानी से कहते हैं – "सॉकेट भी गोल्ड के? यह अविश्वसनीय है!"

विवाद हुआ तो वीडियो डिलीट कराया, नोटिस दिया

बाद में इस वीडियो को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। अग्रवाल को लोगों ने समझाइश दी आईटी, ईडी जैसी एजेंसियों के निशाने पर आ जाओगे। इसके बाद उन्होंने प्रियम को लीगल नोटिस दिया और उनके वीडियो को झूठा बताया, बाद में प्रियम ने भी वीडियो डिलीट कर दिया।

बाद में अग्रवाल ने यह दी सफाई

हम एक संयुक्त परिवार हैं, जो पारंपरिक मूल्यों, सादगी और आध्यात्मिकता के साथ जीवन व्यतीत करता है। हमारी बातचीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हमारे सस्ते मकान निर्माण व्यवसाय और गौ सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर केंद्रित था। दुर्भाग्यवश, वीडियो का वर्तमान स्वरूप एक सनसनीखेज और एकतरफा दृश्य प्रस्तुत करता है, जिससे जनता में गलतफहमी और अनावश्यक ध्यान उत्पन्न हो रहा है।

'द सूत्र' से यह बोले थे उद्योगपति अग्रवाल

इस वीडियो को लेकर जब 'द सूत्र' ने उद्योगपति अनूप अग्रवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि वीडियो में 24 कैरेट गोल्ड का उपयोग घर की दीवारों, सॉकेट, फर्नीचर आदि के लिए किया जाना बताया है, जो कि पूरी तरह से झूठ है। इसको लेकर हमने वीडियो के क्रिएटर को लीगल नोटिस भी दिया है। यह घर मेरा अकेले का नहीं है। हमारा संयुक्त परिवार है और 10 से ज्यादा लोग यहां पर रहते हैं। मेरे अकेले की कमाई से इतना बड़ा घर और व्यापार खड़ा नहीं किया गया है। इसमें पूरे परिवार की मेहनत है। घर के बाकी के सदस्य भी बिजनेस व अन्य कार्य कर रहे हैं, जिनकी कमाई से भी यह सब मैनेज होता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • द सूत्र
  • IDA
  • सोना
  • उद्योगपति
  • अनूप अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा