खुशखबरी : जूनियर डॉक्टरों का मासिक स्टायपेंड बढ़ा, प्रदेशभर में हो रहे थे प्रदर्शन
Jitendra Shrivastava | Jul 31, 2024, 24:03 IST
thesootr
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने जूनियर डॉक्टरों के मासिक स्टायपेंड में वृद्धि की है। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए। जानें कब से बढ़ेगा ये मासिक स्टायपेंड...
खुशखबरी : राज्य सरकार ने प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के जूनियर डॉक्टरों के मासिक स्टायपेंड में वृद्धि कर दी है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिए। जूनियर डॉक्टरों के मासिक स्टाइपेंड में वृद्धि एक अप्रैल 2024 से लागू होगी।
जूडा लंबे समय से स्टायपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहा था। शासन की तरफ से स्टाइपेंड में की गई बढ़ोतरी के आदेश के अनुसार डिप्लोमा/पीजी प्रथम वर्ष को पहले 72,633 रुपए स्टायपेंड मिलता था, जो अब बढ़कर 75,444 रुपए किया गया है। वहीं, डिप्लोमा/पीजी द्वितीय वर्ष का स्टायपेंड 74,867 बढ़ाकर 77,764, पीजी तृतीय वर्ष का 77,102 से बढ़ाकर 80,086, इंटर्न का 13,409 रुपए से बढ़ाकर 13,928, सुपर स्पेशिलिटी प्रथम वर्ष का 77,102 से बढ़ाकर 80,086, सुपर स्पेशिलिटी द्वितीय वर्ष का 77,102 से बढ़ाकर 80,086, सुपर स्पेशिलिटी तृतीय वर्ष का 77,102 से बढ़ाकर 80,086, सीनियर रेसीडेंट का 84,924 से 88,210 और जूनियर रेसीडेंट का 59,223 रुपए से बढ़ाकर स्टायपेंड 61,515 रुपए किया गया है।
बढ़ाकर 75,444 रुपए किया गया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश
By Neel Tiwari
BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल
By Ramanand Tiwari
वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा
By Ramanand Tiwari
50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका
By Neel Tiwari
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
By Umeshwari Baghel
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
By Umeshwari Baghel
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
By Jitendra Shrivastava