Indore Police : पुलिसकर्मियों को वेडिंग एनिवर्सरी पर मिलेगा अवकाश

Jitendra Shrivastava | May 23, 2024, 22:56 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर में डीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि इंदौर शहर में करीब 715 पुलिसकर्मी हैं। अब उन्हें वैवाहिक वर्षगांठ पर भी अवकाश देने की घोषणा की गई है। पिछले दिनों उनके जन्मदिन की छुट्टी की भी घोषणा की गई है...

Indore Police : पुलिस प्रबंधन अपने कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा है। पिछले दिनों पुलिसकर्मियों को जन्मदिन पर अवकाश देने की योजना शुरू की गई थी। अब उन्हें वैवाहिक वर्षगांठ पर भी अवकाश देने की घोषणा की गई है। बता दें कि कुछ समय पहले यातायातकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रैफिक आफिसर आफ द वीक अवार्ड की घोषणा की गई थी।

जल्द ही यह योजना शुरू होगी

डीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि शहर में करीब 715 यातायातकर्मी हैं। प्रतिदिन के हिसाब से एक या दो लोगों का अवकाश होगा। इसके लिए डाटा इकठ्ठा किया जा रहा है। जल्द ही यह योजना शुरू होगी। इससे कर्मी अपने परिवार के साथ वर्षगांठ मना पाएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले यातायातकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रैफिक आफिसर आफ द वीक अवार्ड की घोषणा की गई थी। सप्ताहभर में बेहतर कार्य की समीक्षा के बाद कर्मियों को यह अवार्ड दिया जाता है।

पिछले दिनों जन्मदिन की छुट्टी का भी आदेश जारी

एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जन्मदिन की छुट्टी के न केवल आदेश जारी हो गए हैं, बल्कि इस पर अमल भी शुरू हो गया है। प्रदेश के ट्रैफिक विभाग ने जन्मदिन के अवकाश की पहल की है। इंदौर के दो ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को जन्मदिवस पर छुट्टी देकर इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। अब प्रदेश में सरकारी अमले को उनके जन्मदिन पर अवकाश मिलेगा।

पुलिसकर्मी अवकाश के बारे सोचते तक नहीं थे

पुलिस विभाग में छुट्टी पर अघोषित प्रतिबंध रहता है। घर में बेटी-बेटे की शादी जैसे अवसरों पर ही बमुश्किल छुट्टी मिल पाती है। ट्रैफिक पुलिस में तो और ज्यादा दिक्कत है। यातायात पुलिस कर्मियों के ये हाल हैं कि वे अवकाश के बारे में सोचते तक नहीं हैं।
ऐसे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के लिए अब अच्छी खबर आई है। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को अब उनके बर्थडे पर छुट्टी मिलेगी। इंदौर में यातायात डीसीपी ने घोषणा की कि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी अपना जन्मदिन खुलकर मना सकते हैं। इसके लिए उन्हें बाकायदा अवकाश दिया जाएगा।

दो पुलिसकर्मियों को छुट्टी देकर शुरुआत की

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस को जन्मदिन की छुट्टी की शुरुआत भी हो गई है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस की एक महिला आरक्षक प्रवेश यादव और एएसआई अशोक बुंदेला का जन्मदिन था जिसके लिए उन्हें विभागीय तौर पर छुट्टी दी गई थी। डीसीपी ने खुद उन्हें मोबाइल पर काल करके जन्मदिन की बधाई दी और छुट्टी की जानकारी दी। डीसीपी के अनुसार इंदौर में यातायात पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर एक दिन का अवकाश मिलेगा। रविवार को पहले दिन यातायात विभाग के दो पुलिसकर्मियों के जन्मदिन थे। महिला आरक्षक प्रवेश यादव और एएसआइ अशोक बुंदेला को जन्मदिन की छुट्टी दी गई थी।

Tags:
  • Indore Police
  • पुलिसकर्मियों को जन्मदिन पर अवकाश
  • पुलिस प्रबंधन
  • डीसीपी अरविंद तिवारी
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट