बच्चियों से दुष्कर्म पर भाजपा नेता गोपाल भार्गव का बड़ा सवाल- क्या हम रावण को जलाने के हकदार हैं?
Raj Singh | Oct 07, 2024, 09:27 IST
the sootr
बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या मौजूदा समय में हम रावण को जलाने के हकदार हैं?
मध्य प्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है। जिसमें भार्गव ने सवाल उठाया है कि क्या मौजूदा समय में हम रावण को जलाने के हकदार हैं?
भाजपा नेता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। गांव से लेकर शहर तक हर जगह कन्याओं और देवियों की पूजा हो रही है। 5 दिन बाद दशहरा आएगा। देशभर में गांव से लेकर शहर तक लोग रावण का पुतला जलाएंगे। आजकल अखबारों में एक तरफ दुर्गा पूजा और कन्या पूजन की खबर छपती है। उसी पन्ने के दूसरी तरफ 3 और 5 साल की मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या की खबर भी लगातार पढ़ने और देखने को मिलती है। मैंने यह भी देखा है कि दुनिया के किसी भी देश में मैंने ऐसी खबर न तो पढ़ी है और न ही देखी है।
भाजपा नेता यहीं नहीं रुके, उन्होंने रावण दहन को लेकर आगे लिखा कि नवरात्रि के महापर्व में अब हमें इस बात पर विचार करना होगा कि क्या हम लंकाधिपति रावण का पुतला दहन करने के पात्र हैं? और क्या हम इसके हकदार हैं?
उन्होंने आगे लिखा कि कि हम विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मानते हैं। रावण ने सीता का हरण किया, लेकिन असहाय अवस्था में भी उन्हें छूने की कोशिश नहीं की। रामचरित मानस के सुंदर कांड में तुलसीदास जी लिखते हैं कि तेहि अवसर रावनु तहं आवा। संग नारी बहु किये बनावा। यानि जब रावण सीता को देखने जाता था, तो लोक-लाज के कारण अपनी पत्नी और परिवार को भी साथ ले जाता था।
ये भी खबर पढ़िए... गोपाल भार्गव के बाद अब छलका पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का दर्द, आखिर क्यों चर्चा में हैं BJP की ये जोड़ी
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने आगे लिखा कि सभी प्रकार की रामायणों में उल्लेख है कि पृथ्वी पर रावण से बड़ा विद्वान, महान तपस्वी, महान भक्त और शिव भक्त कोई नहीं हुआ। उसने अपना सिर काटकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया था। ऐसे में ऐसे लोगों द्वारा रावण को जलाने का क्या औचित्य है जिन्हें किसी भी विद्या का ज्ञान नहीं है, जो शिव स्तुति की एक पंक्ति और रुद्राष्टक, शिव तांडव स्तोत्र का एक श्लोक भी नहीं जानते, जिनके चरित्र को उनके मोहल्ले में ही नहीं बल्कि पूरा गांव जानता है? यह सिर्फ बच्चों के मनोरंजन के लिए आतिशबाजी दिखाने का मनोरंजन बन गया है। भाजपा नेता ने आगे लिखा कि सबसे पहले हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हमें अपने मन के अंदर और अपनी इंद्रियों में बैठे उस रावण को मारना है।
मासूम बच्चियों के साथ आए दिन बलात्कार
रावण का पुतला दहन करने के पात्र हैं?
उन्होंने आगे लिखा कि कि हम विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मानते हैं। रावण ने सीता का हरण किया, लेकिन असहाय अवस्था में भी उन्हें छूने की कोशिश नहीं की। रामचरित मानस के सुंदर कांड में तुलसीदास जी लिखते हैं कि तेहि अवसर रावनु तहं आवा। संग नारी बहु किये बनावा। यानि जब रावण सीता को देखने जाता था, तो लोक-लाज के कारण अपनी पत्नी और परिवार को भी साथ ले जाता था।
ये भी खबर पढ़िए... गोपाल भार्गव के बाद अब छलका पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का दर्द, आखिर क्यों चर्चा में हैं BJP की ये जोड़ी
मन के अंदर बैठे रावण को मारना होगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari