विधानसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों से किए वादे भूली सरकार, BJP के ही सांसद ने अपनी पार्टी को दिलाया याद, जानें क्या हैं वो वादे

Jitendra Shrivastava | Feb 02, 2024, 18:30 IST
Share
विधानसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों से किए वादे भूली सरकार, BJP के ही सांसद ने अपनी पार्टी को दिलाया याद, जानें क्या हैं वो वादे
विधानसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों से किए वादे भूली सरकार, BJP के ही सांसद ने अपनी पार्टी को दिलाया याद, जानें क्या हैं वो वादे

सरकार बनने के बाद बीजेपी के एक सांसद ने अपनी ही सरकार को कर्मचारियों से किए वादे याद दिलाकर हड़कंप मचा दिया है

BHOPAL/RAIPUR. विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने आम लोगों और खासकर सरकारी कर्मचारियों से कई वादे किए थे। सरकार बनने के बाद बीजेपी के एक सांसद ने अपनी ही सरकार को ये वादे याद दिलाकर हड़कंप मचा दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। सांसद का नाम है विजय बघेल और वह छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं।

घोषणा पत्र समिति का बनाया था संयोजक

सांसद ने सीएम को लिखे पत्र में याद दिलाया है कि विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति बनाई गई थी। इसका संयोजक सांसद बघेल को ही बनाया गया था। उन्होंने सीएम से कहा है कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए उन्होंने विभिन्न शासकीय कर्मचारी संगठनों के साथ मीटिंग की थी। इन बैठकों में मिले सुझावों को घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया था। कर्मचारियों की जो मांगें थी, उनमें से तय की गई मांगों को पूरा करने का वादा बीजेपी ने किया था।

प्रदेश सरकार में खलबली

नाम ओपन न करने की शर्त पर वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने 'द सूत्र' को बताया कि सांसद बघेल के पत्र से सरकार और संगठन में खलबली मच गई है। अपनी ही सरकार को इस तरह से पत्र लिखे जाने का विपक्षी दल फायदा उठा सकता है। सत्ता और संगठन में बैठे लोगों ने 'द सूत्र' को बताया कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आए सांसद के पत्र से सरकार पर दबाव तो बनेगा ही, इसके साथ ही कर्मचारी संगठन भी चुनाव को देखते हुए सरकार पर दबाव बनाने का काम करेंगे।

Tags:
  • Government forgot assembly election promises
  • promises made to employees
  • BJP MP reminded
  • those promises of BJP government
  • विधानसभा चुनाव के वादे
  • कर्मचारियों से किए वादे भूली सरकार
  • BJP के ही सांसद ने दिलाया याद
  • बीजेपी सरकार के वो वादे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज