सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा के 66 प्रतिशत बच्चों को अक्षर और 53 फीसदी को संख्या का ज्ञान नहीं

Jitendra Shrivastava | Jun 14, 2024, 20:40 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मिशन अंकुर की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की। इस अभियान में दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों में सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए 52 जिलों के 322 विकासखंडों में सर्वे किया गया था।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मिशन अंकुर की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की। इस अभियान में दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों में सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए 52 जिलों के 322 विकासखंडों में सर्वे किया गया था। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने निपुण भारत अभियान मिशन अंकुर की कार्यशाला में कहा कि प्रदेश में निपुण भारत अभियान मिशन अंकुर की रिपोर्ट में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में किए जा रहे सुधारों का असर दिखा है।

2024 का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह परिणाम स्कूल शिक्षा विभाग के हर स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, लगन और परिश्रम का फल है। उन्होंने राज्य और जिलावार वार्षिक मूल्यांकन 2024 का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि नवंबर 2022 के मूल्यांकन के विगत रिपोर्ट कार्ड की तुलना में इस बार निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

ये खबर भी पढ़ें...

वंदे भारत के लिए BHEL बना रहा खास उपकरण, अब हवा से बातें करेगी यह मॉडर्न ट्रेन

दावे से उलट हकीकत

हालांकि 2024 की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति यह है कि दूसरी कक्षा तक के 66 प्रतिशत बच्चे क, ख, ग और ए, बी, सी, डी के अक्षर भी नहीं पहचान पाते हैं। इसी प्रकार 53 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं, जो दो अंकों की संख्या भी नहीं पहचानते हैं। इसके बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग का दावा है कि वर्ष 2022 की अपेक्षा इस बार सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने की क्षमता में सुधार हुआ है। बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में मिशन अंकुर के नाम से इसे लागू किया गया है।

दूसरी कक्षा के 34 हजार बच्चों का किया था सर्वे

अंकुर अभियान के तहत दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों में सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए 52 जिलों के 322 विकासखंडों में सर्वे किया गया। इसमें सैंपल सर्वे के लिए 4500 स्कूलों को चयन किया गया था, जिसमें दूसरी कक्षा के 34 हजार और तीसरी कक्षा के 37 हजार बच्चों को शामिल किया गया था। इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, लेकिन 2022 में किए गए सर्वे को आधार मानें तो इन कक्षाओं में काफी सुधार भी हुआ है।

58 प्रतिशत बच्चे तीन शब्दों का वाक्य नहीं पढ़ पाते

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 51 प्रतिशत बच्चों को 20 तक की संख्या को घटना भी नहीं आता है। 25 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं, जो दो अंकों की संख्या को जोड़ नहीं पाते हैं। वहीं दूसरी कक्षा के 58 प्रतिशत बच्चे तीन शब्दों का वाक्य नहीं पढ़ पाते हैं। 66 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं, जिनको क, ख, ग पढ़ने नहीं आता है। वहीं तीसरी कक्षा के 40 प्रतिशत ऐसे बच्चे मिले, जिनको 99 तक के अंकों का जोड़ना-घटाना नहीं आता है। तीसरी कक्षा के 52 प्रतिशत बच्चे क, ख, ग, घ नहीं लिख पाते हैं। 57 प्रतिशत बच्चे वाक्य नहीं लिख पाते और न ही इनको पढ़ने में सक्षम हैं।

Tags:
  • सरकारी स्कूल
  • स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • मिशन अंकुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग