16.77 करोड़ के GST चोरी में हाईकोर्ट का आदेश- सह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रवि गोयल फिर जमानत याचिका लगा सकेंगे
Sanjay Gupta | May 29, 2025, 12:17 IST
ravi goyal indore news
इंदौर हाईकोर्ट ने ग्लोबल हेराल्ड के मालिक विष्णु गोयल और उनके बेटे रवि गोयल के खिलाफ 16.77 करोड़ रुपए की GST चोरी मामले में रवि गोयल की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
इंदौर से निकलने वाले ग्लोबल हेराल्ड अखबार के मालिक विष्णु गोयल और उनके बेटे रवि गोयल की गई 16.77 करोड़ की जीएसटी चोरी केस में गिरफ्तार रवि गोयल की जमानत याचिका खारिज हो गई है। इंदौर हाईकोर्ट में डीजीजीआई ने रवि गोयल को मुख्य आरोपी मानते हुए बाकी आरोपियों (इसमें विष्णु गोयल, सीए सत्यनारायण गोयल और सीए अंकुश गुप्ता) को सह आरोपी बताया है। हाईकोर्ट में डीजीजीआई ने कहा कि सभी ने मिलकर इस टैक्स चोरी को अंजाम दिया है।
![f2fbf48f-c17]()
ऑर्डर का पूरा PDF यहां से डाउनलोड करें
डीजीजीआई ने इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया और इस जीएसटी चोरी को 60 करोड़ रुपए बताया गया है। यह हाईकोर्ट के जारी आदेश में ही मेंशन है। वहीं डीजीजीआई ने कहा कि जमानत का मामला नहीं बनता है क्योंकि सह आरोपी नोटिस नहीं ले रहे हैं और यह बाहर आए तो दस्तावेज और सबूतों को मिटा सकते हैं। आवेदक रवि गोयल और अन्य सह आरोपियों ने बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति के जाली जीएसटी चालान तैयार किए और करोड़ों का लाभ उठाया।
खबर यह भी...16.77 करोड़ GST चोरी मामला: गोयल की जमानत पर फैसला सुरक्षित
आवेदक रवि गोयल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक सिंह ने कहा कि आवेदक ने जांच में सहयोग किया है और अपना बयान पहले ही दे चुका है। आवेदक की गिरफ्तारी इसलिए हुई क्योंकि उसने अधिकारियों द्वारा मारपीट की शिकायत मानवाधिकार आयोग, भोपाल में की थी। जीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 132 के तहत अपराध समझौता योग्य है और ऐसी परिस्थितियों में आवेदक की आगे की हिरासत, जो 09/05/2025 से जेल में बंद है, आवश्यक नहीं है। जमानत दी जाना चाहिए।
डीजीजीआई ने इसमें बताया कि बिना किसी वास्तविक माल खरीदी-बिक्री के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने का मामला है, जिसमें 16.77 करोड़ का लाभ लिया गया और इसमें टैक्स योग्य वस्तु का कुल मूल्य 335.50 करोड़ रुपए था। यानी कुल 335.50 करोड़ के 1200 से ज्यादा फर्जी इनवॉइस बनाए गए और 16.77 करोड़ रुपए की आईटीसी क्लेम की गई।
यह भी बताया कि यह पूरा नेटवर्क पांच कंपनियां श्रीनाथ एग्रो इंटरप्राइजेस, मेसर्स कृष्णा फाइबर, अंबर इंटरप्राइजेस, अल्फाविजन फाइबर्स प्रालि, अल्फाविजन ओवरसीज (इंडिया) लिमिटेड का है और इसमें अल्टीमेट लाभ अल्फाविजन ओवरसीज (इंडिया) को मिला। जो रवि गोयल की कंपनी है।
डीजीजीआई ने हाईकोर्ट से यह भी कहा कि रवि गोयल के पिता विष्णु गोयल प्रभावशाली व्यक्ति, व्यवसायी होकर ग्लोबल हेराल्ड अखबार के चीफ एडिटर हैं। राज्य जीएसटी अदाकारी पहले ही उनकी कंपनियों की धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। रवि गोयल खुद समन का पालन नहीं कर रहा और संदेह है कि वह सीए एसएन गोयल और अंकुश गुप्ता को भी पालन नहीं करने दे रहा है।
विभाग द्वारा आगे की गई जांच में सामने आया कि श्रीनाथ एग्रो के फर्जी इनवॉइस के जरिए आगे एमएस अल्फाविजन ओवरसीज, एमएस अल्फाविजन फाइबर्स कंपनियों ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट ली जो 16 करोड़ रुपए की थी। इस तरह सरकार से फर्जी दस्तावेजों से 16 करोड़ की टैक्स चोरी हुई। दिया गया है। यह दोनों कंपनियों में रवि गोयल और उनके पिता विष्णु गोयल की कर्ताधर्ता हैं। वहीं यह कंपनियां आपस में जुड़ी हैं इससे साबित होता है कि यह एक ही आईपी एड्रेस से इनके जीएसटी रिटर्न भरे गए। इसमें रवि गोयल मुख्य आदतन अपराधी हैं।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
हाईकोर्ट ने आदेश में यह कहा
f2fbf48f-c17
हाईकोर्ट ने रवि गोयल की लगी जमानत याचिका को इस आदेश के साथ खारिज कर दिया। इसमें कहा गया कि तर्क सुनने और केस डायरी के अवलोकन के बाद, यह स्पष्ट है कि मामले के अन्य सह-आरोपी व्यक्ति नोटिस से बच रहे हैं, और ऐसी परिस्थितियों में, वर्तमान आवेदन को अनुमति देना जल्दबाजी होगी, क्योंकि आवेदक द्वारा साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। याचिका को खारिज किया जाता है। हालांकि, आवेदक को आरोप पत्र दाखिल होने के बाद या अन्य आरोपी व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद अपनी प्रार्थना को नवीनीकृत करने की स्वतंत्रता है।
डीजीजीआई ने यह दिया तर्क, चोरी 60 करोड़ की बताई
खबर यह भी...16.77 करोड़ GST चोरी मामला: गोयल की जमानत पर फैसला सुरक्षित
रवि गोयल की ओर से यह रखी गई बात
मामला छोटा-मोटा नहीं 335 करोड़ के फर्जी बिल बने
पांच कंपनियों का पूरा नेटवर्क
ग्लोबल हेराल्ड के चीफ एडिटर, पावरफुल लोग
अपनी इन कंपनियों से ली 16.77 करोड़ की टैक्स छूट
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari