श्योपुर में 2 प्राइवेट इंजीनियर्स के ठिकानों पर कलेक्टर की छापामार कार्रवाई, दस्तावेज जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

The Sootr CG | Sept 19, 2023, 24:00 IST
Share
श्योपुर में 2 प्राइवेट इंजीनियर्स के ठिकानों पर कलेक्टर की छापामार कार्रवाई, दस्तावेज जब्त, जानें क्या है पूरा मामला
श्योपुर में 2 प्राइवेट इंजीनियर्स के ठिकानों पर कलेक्टर की छापामार कार्रवाई, दस्तावेज जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

श्योपुर जिले में मनरेगा में धांधली का अजीब मामला सामने आया है। इस धांधली का खुलासा करते हुए कलेक्टर संजय कुमार शर्मा का वीडियो वायरल हुआ है।

SHEOPUR. श्योपुर जिले में मनरेगा में धांधली का अजीब मामला सामने आया है। इस धांधली का खुलासा करते हुए कलेक्टर संजय कुमार शर्मा का वीडियो वायरल हुआ है। कलेक्टर का कहना है कि जिले में मनरेगा के काम अधिकारी-कर्मचारी और इंजीनियर खुद नहीं करते थे, बल्कि प्राइवेट इंजीनियर से करवा रहे थे। जिसके बाद प्राइवेट इंजीनियर्स के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।

धांधली की शिकायतों के बाद कलेक्टर का एक्शन

बताया जा रहा है कि कलेक्टर संजय कुमार शर्मा तक मनरेगा के काम में धांधली की शिकायत पहुंची थी जिसके बाद उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। इसके लिए टीम बनाई गई, जिसके बाद श्योपुर में प्राइवेट इंजीनियर और बदौड़ा में विद्यार्थी सेवा केंद्र में एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान कई सरकारी दस्तावेज जब्त किए गए। ये ऐसे दस्तावेज हैं, जो प्राइवेट इंजीनियर के पास नहीं होने चाहिए। कलेक्टर संजय कुमार ने इस मामले को गंभीर माना है। उन्होंने कहा कि मामले में ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी।

सुनियोजित षड्यंत्र से किया गया काम : कलेक्टर

कलेक्टर ने एक प्राइवेट इंजीनियर का नाम द्वारिका प्रसाद त्रिवेदी बताया है। कलेक्टर के मुताबिक बदौड़ा में विद्यार्थी सेवा केंद्र में भी एक प्राइवेट इंजीनियर के ठिकाने भी छापा मारा गया है। कलेक्टर का कहना है कि यह सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया गया काम है। और भी जगह ऐसे मामले के होने की आशंका है। कलेक्टर के मुताबिक यह कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसी कड़ी कार्रवाई करेंगे कि इस तरह के मामले न हों। कार्रवाई की जानकारी देते हुए कलेक्टर का वीडियो वायरल हो गया।

कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा

कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद अब सियासत भी शुरू हो गई। कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने कलेक्टर का वीडियो पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा कि आपने बड़ी बेबाक़ी से कमीशनराज सरकार का खुलासा किया। मनरेगा में घोटाला उजागर करने के लिए। 50% कमीशन राज।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Rigging in MNREGA work in Sheopur
  • Sheopur Collector Sanjay Kumar Sharma
  • Collector exposed the rigging
  • action against private engineers
  • श्योपुर में मनरेगा काम में धांधली
  • श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार शर्मा
  • कलेक्टर ने किया धांधली का खुलासा
  • प्राइवेट इंजीनियर्स पर कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई