ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने निकलें साइकिल सवार की गुना में मौत

Dolly patil | May 21, 2024, 18:21 IST
Share
mort
mort

गुजरात के रहने वाले महेंद्र सिंह परमार (71 साल) में साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले थे। इस बीच रविवार (19 मई) को मध्य प्रदेश के गुना में सड़क किनारे मृत पाए गए।

गुजरात के रहने वाले महेंद्र सिंह परमार (71 साल) हालही में साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले थे। इस बीच रविवार (19 मई) को मध्य प्रदेश के गुना में सड़क किनारे मृत पाए गए। वहीं राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि महेंद्र सिंह परमार सूरत के एक वॉटर बॉटलिंग प्लांट से रिटायर्ड सुपरवाइजर थे और वो 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए साइकिल यात्रा पर निकले थे। इस बीच उन्हें मध्य प्रदेश के गुना में सड़क किनारे मृत पाए गए। वहीं राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि महेंद्र सिंह परमार सूरत के एक वॉटर बॉटलिंग प्लांट से रिटायर्ड सुपरवाइजर थे और वो 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए साइकिल यात्रा पर निकले थे।

पिछले दिनों पहुंचे थे गुना

भावनगर से लगभग 750 किमी दूर महेंद्र सिंह पिछले दिनों साइकिल से गुना शहर पहुंचे थे। जिसके बाद वह कैंट पुलिस थाना क्षेत्र के पास आराम करने के लिए रुके थे। यहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहले वहीं बैठे हुए देखा और फिर कुछ ही देर के बाद वो वहीं लेट गए। ऐसे में लोगों को लगा कि वो आराम कर रहे होंगे, लेकिन जब बहुत देर तक वह नहीं उठे तो स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने डॉक्यूमेंट के आधार पर मृत महेंद्र सिंह परमार की पहचान की थी।

पत्नी को किया सूचित

इसके बाद महेंद्र सिंह परमार की पत्नी नैना बेन, बेटे और बेटी को सूचना दी गई, जो सोमवार सुबह गुना पहुंचे। नैना बेन ने कहा कि उनके पति एक धार्मिक व्यक्ति थे, जिन्होंने पैदल ही नर्मदा परिक्रमा की थी।सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

thesootr links

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • 12 ज्योतिर्लिंगों
  • 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच