गुना बस हादसे के बाद निलंबित आरटीओ रवि बरेलिया बहाल, बस मालिक को भी राहत

Rohit Sahu | Apr 27, 2025, 13:03 IST
Share
guna bus accident rto
guna bus accident rto

गुना जिले में दिसंबर 2023 को हुए दर्दनाक बस हादसे के एक साल बाद आरटीओ अधिकारी बरेलिया की बहाली हो गई है। वहींं बस मालिक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं को हटाकर पेश किया चालान।

MP News: गुना में 27 दिसंबर 2023 को हुए दर्दनाक बस और डंपर की टक्कर में 13 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद, दोषी पाए गए आरटीओ अधिकारी रवि बरेलिया को 28 दिसंबर 2023 को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, एक साल बाद अब राज्य शासन ने छानबीन समिति की अनुशंसा पर बरेलिया को बहाल कर दिया है। बहाली के बाद बरेलिया को परिवहन आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर में तैनात किया गया है, जबकि उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी। निलंबन अवधि का निर्णय जांच के अंतिम निष्कर्ष के बाद लिया जाएगा।

जांच में लगा 1 साल, अब किया बहाल

राज्यपाल के नाम से जारी आदेश में सचिव मनीष सिंह ने बताया कि ग्वालियर संभाग के आयुक्त ने 30 जनवरी 2024 को बरेलिया को आरोप पत्र सौंपा था। इसके बाद 8 फरवरी 2024 को बरेलिया ने जवाब दिया। 11 मार्च 2024 को बरेलिया ने राज्य शासन में निलंबन के खिलाफ अपील की थी, जबकि 18 अप्रैल 2024 को परिवहन आयुक्त से अभिमत मांगा गया था। इसके बाद 2 अगस्त 2024 को छानबीन समिति ने रवि बरेलिया की बहाली की अनुशंसा की।

पुलिस द्वारा पेश किया गया चालान

दूसरी ओर, इस दुर्घटना (Guna bus accident) के एक साल बाद 4 अप्रैल 2025 को पुलिस ने कोर्ट में 353 पन्नों का चालान पेश किया है। इस चालान में पुलिस ने बस मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों की धाराएं हटा दी हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में यह सामने आया था कि बस के चेसिस नंबर में भी गड़बड़ी की गई थी। इसके बावजूद, पुलिस ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ग्वालियर और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया कि इन धाराओं को हटाना उचित है।

यह भी पढ़ें...शिवपुरी हादसा : फाइटर जेट से गिरी भारी चीज से मकान ध्वस्त, Air Force ने मांगी माफी, जांच शुरू

क्या था गुना बस हादसा

27 दिसंबर 2023 की रात गुना जिले के सेमरी घाटी में सिकरवार ट्रैवल्स की बस (MP08 P 0199) डंपर से टकराकने से आग लग गई। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 2 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बस में कुल 30 सवारियां थीं। राहत कार्य के दौरान 9 शव निकाले गए, जिनमें 7 शव बुरी तरह एक-दूसरे से चिपके थे। शवों की पहचान तीन दिन बाद DNA जांच से संभव हो पाई।

यह भी पढ़ें..व्यापार को बढ़ावा देने नियमों में बड़ा बदलाव, एक ही प्लॉट पर कर सकेंगे दोगुना निर्माण

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Guna bus accident
  • गुना बस हादसा
  • guna
  • आरटीओ
  • मध्य प्रदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती