फेल करने की धमकी देती है प्रिंसिपल, Gen Alpha ने भरे मंच से खोली पोल

Aman Vaishnav | Aug 17, 2026, 12:06 IST
Share
गुना सरकारी स्कूल कांड
गुना सरकारी स्कूल कांड

एमपी के गुना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धरनावदा स्कूल के बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। इन Gen Alpha छात्रों ने प्रिंसिपल पर प्रैक्टिकल में 12 नंबर देकर फेल करने की धमकी का आरोप लगाया है।

गौरव शर्मा @ गुना

समझें क्या है पूरा मामला...

  • गुना के धरनावदा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा हंगामा हुआ।
  • छात्राओं ने मंच से प्राचार्य ममता सोनी पर गंभीर आरोप लगाए।
  • बच्चों ने कहा कि प्राचार्य उन्हें धमकाती हैं।
  • शिकायत करने पर फेल करने की धमकी भी दी जाती है।
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने अब जांच के आदेश दे दिए हैं।
आजकल के बच्चे यानी जेन-Z और Gen Alpha गलत बात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हैं। यदि उन्हें कुछ गलत लगता है, तो वे डरे बिना सीधे अपनी बात सबके सामने रख देते हैं।

ऐसा ही कुछ मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले में देखने को मिला है, जहां स्कूली बच्चों ने अपनी ही प्रिंसिपल की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है।

मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगे छात्र

दरअसल यह पूरा मामला गुना जिले के धरनावदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। मंच पर गांव के सरपंच, नेता, माता-पिता और अन्य सम्मानित लोग बैठे थे।

इसी बीच स्कूल के छात्र-छात्राएं मंच पर आए और अपना दुख बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों ने मंच से ही प्रिंसिपल ममता सोनी पर उन्हें परेशान करने और धमकाने का आरोप लगा दिया।

शिकायत की तो प्रैक्टिकल में सिर्फ 12 नंबर दूंगी

बच्चों ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई और मूलभूत सुविधाओं की हालत बहुत खराब है। जब वे इस असुविधा की शिकायत करते हैं या किसी नेता के पास अपनी बात लेकर जाते हैं, तो प्रिंसिपल ममता सोनी उन्हें सीधा धमकाती हैं।

छात्रों के मुख्य आरोप

  • प्रिंसिपल बच्चों को बार-बार प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी देती हैं।
  • वह बच्चों से कहती हैं कि उन्हें प्रैक्टिकल में सिर्फ 12 नंबर ही दिए जाएंगे।
  • बच्चों के माता-पिता इस बारे में बात करने आते हैं, तो उनके साथ भी बदतमीजी की जाती है।
  • अभिभावकों को स्कूल परिसर के अंदर आने से रोक दिया जाता है।
अब धरनावदा के बच्चों, उनके माता-पिता और पूरे गांव वालों की सिर्फ एक ही मांग है। वे चाहते हैं कि सरकार और कलेक्टर तुरंत प्रिंसिपल ममता सोनी को उनके पद से हटा दें।

गांव वालों की मांग है कि किसी अच्छे और सीनियर टीचर को स्कूल की जिम्मेदारी दी जाए, ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो और उन्हें एक अच्छा माहौल मिल सके।

वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी मानना है कि इस स्कूल के टीचरों में आपस में तालमेल नहीं है और उनके बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं।

c215c10e-632
c215c10e-632


पहले भी विवादों में रही प्रिंसिपल

प्रिंसिपल ममता सोनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2022 में जब वे राघौगढ़ ब्लॉक के रुठियाई स्कूल में प्रभारी प्रिंसिपल थीं, तब भी उन पर गंभीर आरोप लगे थे।

वहां के 16 टीचरों ने उनके खिलाफ पैसों की हेराफेरी के आरोप लगाए थे। इसके अलावा मनमानी और भारी लापरवाही जैसे 14 अलग-अलग बिंदुओं पर जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत की थी।

जब बीईओ ने उस मामले की जांच की तो सारे आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद तत्कालीन डीईओ चंद्रशेखर सिसौदिया ने ममता सोनी को पद से हटा दिया था। साथ ही उनकी जगह धर्मेंद्र कुमार राजोरिया को स्कूल का प्रभार सौंप दिया था।

d49a2bc1-cc9
d49a2bc1-cc9


अब अधिकारियों ने क्या एक्शन लिया?

इस नए मामले पर गुना के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) समर सिंह राठौर ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को इस पूरे मामले की जांच सौंप दी है।

अधिकारी का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिरोंज में भी दिखा था Gen Alpha का दम

बता दें कि हाल ही में ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले विदिशा जिले के सिरोंज से आया था, जहां जेन अल्फा ने अपनी ताकत दिखाई थी।

सिरोंज कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने बस किराए को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद बस किराए में कमी आ गई है।

12 अगस्त को हुए विरोध के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को पुराने किराए पर ही सुविधा मिलेगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी मुख्यमंत्री हाउस रेंट योजना: Gen Z तलाश लो अपना मकान, किराया भरेगी सरकार

आंदोलन से Instagram तक, BJP को क्यों समझना पड़ रहा Gen Z का मिजाज?

कहां जाती है जेन ज़ी की सैलरी? डेटा ने राज खोला

सड़क से सोशल मीडिया तक जेन-जी की बुलंद आवाज, पर संसद और विधानसभाओं में सिर्फ 26

Tags:
  • स्वतंत्रता दिवस
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • गुना
  • जेन-Z
  • Gen Alpha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड