फेल करने की धमकी देती है प्रिंसिपल, Gen Alpha ने भरे मंच से खोली पोल
Aman Vaishnav | Aug 17, 2026, 12:06 IST
गुना सरकारी स्कूल कांड
एमपी के गुना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धरनावदा स्कूल के बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। इन Gen Alpha छात्रों ने प्रिंसिपल पर प्रैक्टिकल में 12 नंबर देकर फेल करने की धमकी का आरोप लगाया है।
गौरव शर्मा @ गुना
समझें क्या है पूरा मामला...
- गुना के धरनावदा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा हंगामा हुआ।
- छात्राओं ने मंच से प्राचार्य ममता सोनी पर गंभीर आरोप लगाए।
- बच्चों ने कहा कि प्राचार्य उन्हें धमकाती हैं।
- शिकायत करने पर फेल करने की धमकी भी दी जाती है।
- जिला शिक्षा अधिकारी ने अब जांच के आदेश दे दिए हैं।
ऐसा ही कुछ मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले में देखने को मिला है, जहां स्कूली बच्चों ने अपनी ही प्रिंसिपल की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है।
मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगे छात्र
इसी बीच स्कूल के छात्र-छात्राएं मंच पर आए और अपना दुख बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों ने मंच से ही प्रिंसिपल ममता सोनी पर उन्हें परेशान करने और धमकाने का आरोप लगा दिया।
शिकायत की तो प्रैक्टिकल में सिर्फ 12 नंबर दूंगी
छात्रों के मुख्य आरोप
- प्रिंसिपल बच्चों को बार-बार प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी देती हैं।
- वह बच्चों से कहती हैं कि उन्हें प्रैक्टिकल में सिर्फ 12 नंबर ही दिए जाएंगे।
- बच्चों के माता-पिता इस बारे में बात करने आते हैं, तो उनके साथ भी बदतमीजी की जाती है।
- अभिभावकों को स्कूल परिसर के अंदर आने से रोक दिया जाता है।
गांव वालों की मांग है कि किसी अच्छे और सीनियर टीचर को स्कूल की जिम्मेदारी दी जाए, ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो और उन्हें एक अच्छा माहौल मिल सके।
वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी मानना है कि इस स्कूल के टीचरों में आपस में तालमेल नहीं है और उनके बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं।
c215c10e-632
पहले भी विवादों में रही प्रिंसिपल
वहां के 16 टीचरों ने उनके खिलाफ पैसों की हेराफेरी के आरोप लगाए थे। इसके अलावा मनमानी और भारी लापरवाही जैसे 14 अलग-अलग बिंदुओं पर जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत की थी।
जब बीईओ ने उस मामले की जांच की तो सारे आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद तत्कालीन डीईओ चंद्रशेखर सिसौदिया ने ममता सोनी को पद से हटा दिया था। साथ ही उनकी जगह धर्मेंद्र कुमार राजोरिया को स्कूल का प्रभार सौंप दिया था।
d49a2bc1-cc9
अब अधिकारियों ने क्या एक्शन लिया?
अधिकारी का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिरोंज में भी दिखा था Gen Alpha का दम
सिरोंज कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने बस किराए को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद बस किराए में कमी आ गई है।
12 अगस्त को हुए विरोध के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को पुराने किराए पर ही सुविधा मिलेगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
आंदोलन से Instagram तक, BJP को क्यों समझना पड़ रहा Gen Z का मिजाज?
कहां जाती है जेन ज़ी की सैलरी? डेटा ने राज खोला
सड़क से सोशल मीडिया तक जेन-जी की बुलंद आवाज, पर संसद और विधानसभाओं में सिर्फ 26
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari