गुना में दो समुदाय में हिंसा, भीलों ने बंजारा समुदाय के 12 घर जलाए
Ravi Singh | Nov 26, 2024, 23:29 IST
Violence Bhil Banjara Community
गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के पनहेटी गांव में जातीय हिंसा की गंभीर घटना सामने आई। भील समुदाय के लोगों ने बंजारा समुदाय के 12 घरों में आग लगा दी।
गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के पनहेटी गांव में मंगलवार 26 नवंबर को जातीय हिंसा की गंभीर घटना सामने आई। भील समुदाय के लोगों ने बंजारा समुदाय के 12 घरों में आग लगा दी। इस घटना में घरों के साथ-साथ ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, राशन और सर्दी के कपड़े भी जलकर राख हो गए।
दरअसल, बमोरी तहसील के पनहेटी गांव में वन भूमि पर कब्जे को लेकर भील और बंजारा समुदाय के बीच विवाद चल रहा है। दिवाली के दिन भी दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए थे, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गल सिंह भील का इंदौर और कल्लू बंजारा का भोपाल में इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार रात गल सिंह भील की इंदौर में मौत हो गई।
गल सिंह की मौत से गुस्साए भील समुदाय के 30-35 लोगों ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बंजारा समुदाय के घरों और झोपड़ियों में आग लगा दी। इससे दो ट्रैक्टर, पांच बाइक, राशन, सर्दी के कपड़े और खलिहान में रखी फसलें जलकर राख हो गईं। इतना ही नहीं, पानी के बोरों को भी पूर दिया गया।
सूचना पर फतेहगढ़ थाने की पुलिस जब गांव पहुंची तो उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया गया और पुलिस वाहनों पर पथराव किया गया, जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के थानों से भी भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है, लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है, क्योंकि भील समुदाय के लोग गांव के मंदिर पर जमा हो गए हैं, जिसके कारण पुलिस भी अलर्ट पर है।
एसडीओपी विवेक अष्ठाना का कहना है कि दिवाली के दिन वन भूमि पर कब्जे को लेकर बंजारा और भील समाज के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान पुलिस ने आठ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया था। उक्त झगड़े में घायल हुए और इंदौर में इलाज करा रहे गलसिंह भील की सोमवार रात को मौत हो गई। इस सूचना पर मंगलवार को आसपास के थानों से बल पनहेटी गांव भेजा गया, लेकिन उससे पहले ही भील समाज के करीब 30-35 लोगों ने बंजारा समाज के 12 घरों में आग लगा दी। इस दौरान बंजारा समाज के लोग खेतों में काम करने गए थे। फिलहाल गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जिन घरों को नुकसान पहुंचाया गया है, उनकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
दरअसल, बमोरी तहसील के पनहेटी गांव में वन भूमि पर कब्जे को लेकर भील और बंजारा समुदाय के बीच विवाद चल रहा है। दिवाली के दिन भी दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए थे, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गल सिंह भील का इंदौर और कल्लू बंजारा का भोपाल में इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार रात गल सिंह भील की इंदौर में मौत हो गई।
फसलें जलकर राख हुई
पुलिस को वापस लौटना पड़ा
मामला की जांच हो रही है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava