विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी सरकार को घेरा, बोले- लिखा था पत्र, नहीं हुई सफाई

Sandeep Kumar | Published:
Share
विधायक पन्नालाल शाक्य
विधायक पन्नालाल शाक्य

गुना में दो-तीन घंटे की तेज बारिश ने शहर की तैयारियों की पोल खोल दी। इस बीच सत्ताधारी BJP के विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए।

समझें क्या है पूरा मामला

  • गुना में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भरा।
  • गोविंद गार्डन और पटेल नगर प्रभावित हुए।
  • एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
  • BJP विधायक पन्नालाल शाक्य ने सवाल उठाए।
  • उन्होंने प्रशासनिक तैयारियों पर चिंता जताई।

अपनी सरकार पर सीधा हमला

पत्रकारों से बात करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि सरकार और शासन के भरोसे बैठे रहना सबसे बड़ी चूक है। उनके मुताबिक जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह जवाबदेह नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में भारी जन-धन की हानि हो सकती है। विधायक ने समाज से भी आगे आकर अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

दो महीने पहले लिखा था पत्र

विधायक ने दावा किया कि मानसून से करीब दो महीने पहले उन्होंने कलेक्टर और नगरपालिका अध्यक्ष को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने गुनिया नदी की सफाई और चौड़ीकरण की मांग रखी थी।

उनका कहना था कि समय पर नालियों और नदी की सफाई होती तो शहर बच सकता था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रशासन को सचेत करना उनका काम था, जो उन्होंने कर दिया।

महाभारत का उदाहरण देकर दी नसीहत

सत्ता पक्ष का विधायक होने के बावजूद सुनवाई न होने के सवाल पर शाक्य ने कहा कि इसे सिर्फ सत्ता पक्ष से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने महाभारत की सभा का उदाहरण दिया, जहां बड़े बुद्धिजीवी मौन रहे और नतीजा भयावह हुआ। उन्होंने कहा कि समाज से ही सरकार बनती है। कई जरूरी मुद्दों पर समाज का चुप रहना भी चिंता की बात है।

सिंधिया ने मांगा था कायाकल्प का पैसा

गुनिया नदी के कायाकल्प को लेकर सरकार की तैयारियां पहले से चर्चा में थीं। पिछले साल की बाढ़ के बाद नदी की सफाई और चौड़ीकरण के दावे किए गए थे।

10 मई को मुख्यमंत्री मोहन यादव के गुना दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कायाकल्प के लिए मांग रखी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 80 करोड़ 72 लाख रुपये की योजना भेजने का ऐलान किया था। दिल्ली से आई टीम ने आठ प्रमुख स्थानों का निरीक्षण भी किया था।

नारों पर भी विधायक का तंज

करोड़ों की योजना और तैयारियों के बीच पहली ही भारी बारिश में शहर डूब गया। विधायक ने ‘गुना, गुलाब और गुनिया देखेगी दुनिया’ जैसे नारों का जिक्र करते हुए कहा कि अब गुनिया की हालत पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने नदी की सफाई के नाम पर चंदा जुटाने वालों पर भी सवाल उठाए।

FAQ

  1. गुनिया नदी के कायाकल्प के लिए कितना पैसा मंजूर हुआ था?
    नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 80 करोड़ 72 लाख रुपये की योजना भेजी गई थी। यह मांग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रखी थी। इसके बाद टीम ने निरीक्षण भी किया था।
  2. विधायक पन्नालाल शाक्य ने क्या कहा?
    उन्होंने कहा कि सरकार के भरोसे बैठे रहना सबसे बड़ी चूक है। उन्होंने प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए। समाज से भी आगे आने की अपील की।

ये भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण: तीन मंत्रियों की जगह कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण, उठे सवाल

नर्सिंग फर्जीवाड़ा: GNM के 2935 छात्र-छात्राओं को कोर्ट ने दी परीक्षा की अनुमति

फर्जी रेलवे भर्ती बोर्ड का खुलासा, भोपाल से इंजीनियरिंग छात्रा गिरफ्तार

RAS पिंकी मीणा के मामले में सरकार बैकफुट पर, 48 घंटे में पद से हटाया

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • पन्नालाल शाक्य
  • गुना
  • भारी बारिश
  • विधायक पन्नालाल शाक्य
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत